बॉलीवुड

नाना-नानी की तरह एक्टिंग में नहीं जाना चाहती नव्या नवेली नंदा, पापा की तरह ये काम करने का है जुनून

Navya Naveli Nanda on Bollywood Debut: श्वेता बच्चन और निखिल नंदा की बेटी नव्या नंदा ने बॉलीवुड को अपना करियर नहीं चुना। वह अपने नाना-नानी की तरह फिल्मों में काम नहीं करना चाहती। इसके अलावा नव्या के अलग प्लान हैं। नव्या ने बताया कि उन्हें इस काम में काफी इन्टरेस्ट है और वह चाहती हैं कि इसी में कुछ आगे करे।

Image

Image Source: Instagram

Navya Naveli Nanda on Bollywood Debut: अमिताभ बच्चन( Amitabh Bachchan) और जया बच्चन( Jaya Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा( Navya Naveli Nanda) के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। किसी भी इवेंट के दौरान नव्या से यही सवाल किया जाता है कि वह बॉलीवुड में कब डेब्यू कर रही है। हालांकि नव्या ने कभी नहीं कहा कि वह बॉलीवुड में नजर आने वाली है। हाल ही में नव्या ने अपनी लेटेस्ट टॉक में बताया कि वह फिल्मों में नहीं आना चाहती। बजाए इसके वह अपने पापा की तरह एग्रीकल्चर का बिजनेस करना चाहती है। नव्या ने बताया कि उन्हें इस काम में काफी इन्टरेस्ट है और वह चाहती हैं कि इसी में कुछ आगे करे।

हाल ही में मोजो स्टोरी के साथ बातचीत करते हुए नव्या नेवली( Navya Naveli Nanda) ने बताया कि, हर कोई मुझसे यही सवाल करता है कि बॉलीवुड में डेब्यू कब होगा, पता नहीं क्यों। मुझे लगता है कि मुझे हमेशा इस तरह से पाला गया कि मेरे माता-पिता ने मुझे यही सिखाया कि अगर तुम कोई चीज करना चाहते हैं और उसमें 100 प्रतिशत विश्वास नहीं है तो उसे मत करो। मुझे हमेशा ट्रैक्टर, मेरे पिताजी और उनके काम में बहुत दिलचस्पी रही और जब वो काम से वापस आते, तो मैं उनसे इस बारे में बात करती। मेरे लिए ये कहीं ज़्यादा रोमांचक था। नव्या ने बताया कि वह अपने पापा के बिजनेस में ज्यादा दिलचस्पी रखती है।

फिल्मों को लेकर नव्या नंदा की राय

बॉलीवुड इंडस्ट्री और फिल्मों को लेकर नव्या नवेली नंदा( Navya Naveli Nanda) ने बताया कि, "मुझे फिल्में देखना पसंद है, गाने सुनना पसंद है। क्योंकि यह मेरे परिवार के काम का हिस्सा है , मैं लगातार देखती रहती हूं कि वे क्या कर रहे हैं, और मैं लगातार देखती रहती हूं कि दूसरे लोग क्या कर रहे हैं। मुझे यह सब देखना बहुत पसंद है... कंटेंट, गाने, फ़िल्में।" उन्होंने आगे कहा कि मुझे ये सभी चीजें पसंद हैं, मैं इसका सम्मान करती हूं लेकिन, मैं इसमें नहीं आना चाहती। बताते चले कि नव्या नवेली नंदा के भाई अगस्त्य नंदा 'इक्कीस' फिल्म से बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article