Namit Malhotra Post: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। इसे लोग अभी से ही सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। मशहूर फिल्ममेकर नितेश तिवारी इस मेगा प्रोजेक्ट को डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि नमित मल्होत्रा समेत कई लोग इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म पार्ट्स में बनेगा और इसे बेहद बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है। इस फिल्म के लिए मेकर्स ने दुनियाभर से बेहतरीन लोगों को साथ लाया है, ताकि प्रोडक्शन से लेकर म्यूजिक और स्टोरीटेलिंग में वर्ल्ड-क्लास विजनरीज को जोड़ा जा सके।
नमित मल्होत्रा ने खास अंदाज में हांस जिमर को किया विश
प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने फिल्म के लेजेंडरी म्यूजिक कंपोजर, जो दो बार के अकेडमी अवॉर्ड विजेता भी हैं हांस जिमर को उनके बर्थडे के मौके पर खास मैसेज शेयर किया। सोशल मीडिया पर नमित मल्होत्रा ने हांस जिमर और ए.आर. रहमान के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी और फैंस दुनिया के दो म्यूजिक लीजेंड्स और मशहूर फिल्ममेकर के बीच इस ऐतिहासिक सहयोग को सेलिब्रेट करने लगे। तस्वीर शेयर करते हुए नमिता मल्होत्रा ने लिखा, 'आज का दिन खास है। मेरे दोस्त और दुनिया की सबसे टैलेंटेड, द वन एंड ओनली हांस जिमर का जन्मदिन है। आपको अच्छी सेहत, खुशियां और वह ताकत मिले जिससे आप अपनी क्रिएटिविटी और मैजिक से भरे टैलेंट से सबको यूं ही दीवाना करते रहें। यकीन नहीं होता कि आप हमारे रामायण के सफर का हिस्सा हैं, जहां आप और हमारे अपने ए.आर. रहमान संग मिलकर कुछ जादुई क्रिएट करने वाले हैं।'
'रामायण' के फर्स्ट लुक ने दुनिया भर में हलचल मचा दिया, इसने भारत और अमेरिका, दोनों देशों में, उम्मीदों से कहीं ज्यादा उत्साह पैदा किया। ऐसे में मेकर्स ने इसे भारत में एक ही दिन नौ शहरों में लॉन्च किया था, जबकि न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में इसके विजुअल्स, शानदार VFX और शानदार तस्वीरों ने दर्शकों को हैरान कर दिया। इन लॉन्च ने 'रामायण' को भारत की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म के रूप में सेट किया है। इतना ही नहीं फिल्म के लॉन्च के लिए एक नया बेंचमार्क भी सेट कर दिया है। रणबीर कपूर जहां भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, वहीं साई पल्लवी सीता का रूप ले रही हैं। यश को रावण के दमदार अवतार में, सनी देओल को बलवान हनुमान के रूप में और रवि दुबे को लक्ष्मण के किरदार में देखा जाएगा। बड़े पैमाने पर बनाई जा रही रामायण अपनी हमेशा रहने वाली कहानी के साथ परंपरा और आधुनिक भव्यता का शानदार संगम पेश करने वाली है। बता दें कि फिल्म रामायण का पार्ट 1 दीवाली 2026 में और पार्ट 2 दीवाली 2027 में रिलीज होगा।
