Mrunal Thakur on Dating Rumours With Shreyas Iyer: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अपनी लव-लाइफ के चलते अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कई दिनों पहले मृणाल ठाकुर को लेकर ऐसी खबरें सामने आई थी कि वो साउथ सुपरस्टार धनुष को डेट कर रही हैं। एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट्स के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद मृणाल ठाकुर और धनुष की डेटिंग अफवाहें उड़ी थीं। अब रेडिट पर एक और पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि मृणाल ठाकुर कुछ महीनों से क्रिकेटर श्रेयस अय्यर को डेट कर रही हैं। इन अफवाहों के चारोंओर फैलने के बाद अब मृणाल ठाकुर ने रिएक्शन दिया है।
Pic Credit: IMDb
श्रेयस अय्यर संग नाम जुड़ने पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी
बीते रविवार की रात मृणाल ठाकुर ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की। इस पोस्ट के जरिए मृणाल ठाकुर ने खुद को लेकर उड़ रहीं अफवाहों पर रिएक्शन दिया। इस दौरान मृणाल ठाकुर डायरेक्ट इन अफवाहों पर कोई कमेंट नहीं किया। मां द्वारा चंपी दिए जाने पर मृणाल ठाकुर ने हंसते एक एक वीडियो शेयर किया। एक्ट्रेस ने श्रेयस अय्यर से जुड़ी अफवाहों पर कटाक्ष करते हुए कैप्शन दिया, 'वे बातें करते हैं, हम हंसते हैं। अफवाहें फ्री पीआर है और मुझे ये चीजें पसंद हैं!'
रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हुआ था, जिसमें बताया गया था कि मृणाल ठाकुर और श्रेयस अय्यर कई महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लो-प्रोफाइल पर रखा हुआ है। वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर को आखिरी बार अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में देखा गया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद मृणाल ठाकुर के पास इस समय वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' पाइपलाइन में है। इसके अलावा मृणाल ठाकुर 'दो दीवाने शहर में' मूवी में भी नजर आएंगी।
