Mohit Suri Post for Aneet Padda: सैयारा एक्ट्रेस अनीत पड्डा ( Aneet Padda) आज अपना 23वां जन्मदिन मना रही है। अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयाँ मिल रही है। अपनी फिल्म से दर्शकों के दिलों पर छाई अनीत पड्डा ने जोर-शोर से बर्थडे भी बनाया। बीती रात को जन्मदिन से एक दिन पहले अनीत और अहान पांडे ने एक दमदार पार्टी की। इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज जमकर वायरल हो रही हैं। अब डायरेक्टर मोहित सूरी ने भी अनीत को जन्मदिन की बधाई दी है। एक्ट्रेस को विश करते हुए मोहित सूरी ने एक खूबसूरत फोटो भी शेयर की है।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए तस्वीर में मोहित सूरी( Mohit Suri) अनीत को प्यार से माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने सैयारा स्टाइल में लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो, मेरी स्टार अनीत पड्डा _! हम सबकी राह रोशन करने के लिए शुक्रिया... हमेशा-हमेशा के लिए प्यार। #HappyBirthdayAneetPadda #AllAboutLastNight।" सोशल मीडिया पर शेयर होते ही यह पोस्ट वायरल हो गई। फैन्स ने कमेंट सेक्शन में शुभकामनाओं और तारीफों की बाढ़ ला दी। इस फोटो पर फैंस भी जमकर कमेन्ट कर रहे हैं और अनीत को बधाई दे रहे हैं।
बॉयफ्रेंड के साथ लंदन में मनाया बर्थडे
अनीत पड्डा ने अपना बर्थ्डै अहान पांडे( Ahaan Pandey) के साथ लंदन में मनाया। अभिनेत्री अहान के साथ कोल्डप्ले के एक कॉन्सर्ट में शामिल हुईं, जिससे उनके डेटिंग की अफवाहें उड़ीं। इस कार्यक्रम के एक वायरल वीडियो में, ब्लैक शॉर्ट ड्रेस पहने अनीत अपना जन्मदिन का केक काट रही हैं, जबकि अहान भी बगल में खड़े हैं और सबसे पहले उन्हें केक खिलाते हैं। इसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की खबरें उड़ रही हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कपल की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया। दोनों की ये जोड़ी जनता को काफी पसंद है, अगर ये सच में डेट कर रहे हैं तो उनके फैंस भी काफी खुश होने वाले हैं ।
बात करें अनीत पड्डा के वर्कफ्रंट की तो वह फातिमा सना शेख के साथ 'न्याय' में नजर आने वाली हैं। उन्होंने यह फिल्म साइन कर ली है। दूसरी तरफ अहान पांडे अली अब्बास की फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। दोनों ही कलाकार अब अपने अगले प्रोजेक्ट पर ध्यान दे रहे हैं।
