बॉलीवुड

Mission Raniganj Box Office Collection Day 7: बद से बदत्तर हो रही है अक्षय कुमार की फिल्म, 7वें दिन की कमाई देख लगा मेकर्स को झटका

Mission Raniganj Box Office Collection Day 7: अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'मिशन रानीगंज' कमाई में ढेर होती जा रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने कितने करोड़ छाप लिए हैं।

Image

Mission Raniganj Box Office Collection Day 7

Mission Raniganj Box Office Collection Day 7: साल 2023 में एक से बढ़ कर एक फिल्में रिलीज हो रही हैं साथ ही एक दूसरे को टक्कर देने में लगी हुई हैं। अब ऐसे में ओएमजी 2 के बाद अक्षय कुमार एक बार फिर बड़े परदे पर दस्तक दे चुके हैं। 6 अक्टूबर को मिशन रानीगंज सिनेमाघर में रिलीज हो गई थी। फिल्म में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आई हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म ने सातवें दिन कितने करोड़ो की कमाई कर ली है।

टीनू सुरेश देसाई डायरेक्टेड फिल्म 'मिशन रानीगंज' (Mission Raniganj) का क्रेज रिलीज से पहले कम देखने को मिला था। सातवें दिन फिल्म की कमाई की बात करें तो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने 1.30 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह कलेक्शन मेकर्स के लिए काफी ज्यादा निराशाजनक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को दर्शक पहले दिन बहुत कम मिले थे, कई जगह शोज भी कैंसिल कर दिए गए थे। ऐसे में अब आज नैशनल सिनेमा डे की वजह से कमाई देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नैशनल सिनेमा डे की वजह से फिल्म का एडवांस बुकिंग रिपोर्ट काफी अच्छी है।

इसी के साथ ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, साथ ही अक्षय कुमार जसवंत गिल का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। जानकारी के लिए बता दें की फिल्म का बजट कुल 120 करोड़ रूपए है। फिल्म केसरी में परिणीति और अक्षय की जोड़ी देखने को मिली थी, जिसको सभी ने काफी ज्यादा पसंद किया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article