बॉलीवुड

"निर्माताओं ने मुझे स्टीरियोटाइप कर दिया है, असल में मैं बहुत सेक्सी हूं", मनोज बाजपेयी ने फ्यूचर रोल्स के लिए रखी डिमांड

Manoj Bajpayee call Himself Sexy: अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपने लिए खास तरह के रोल की डिमांड रखी है। वह नहीं चाहते कि अब लोग उन्हें केवल विलेन के रूप में देखें। भविष्य के सिनेमा और उनकी आने वाली फिल्मों पर मनोज बाजपेयी ने क्या कहा आइए आपको बताते हैं।

Image

Image Source: Instagram

Manoj Bajpayee call Himself Sexy: अभिनेता मनोज बाजपेयी( Manoj Bajpayee) अपनी कमाल की एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उनकी कुछ फिल्में और सीरीज भी रिलीज हुई हैं। मनोज बाजपेयी वो कलाकार हैं जो अपने साधारण अंदाज से जनता का दिल जीत लेते हैं। वह अक्सर इंडस्ट्री में हो रहे बर्ताव और बदलाव पर खुलकर बात करते हैं। इस बार उन्होंने खुद के बारे में निर्माताओं की क्या राय है उस पर चर्चा की। अपने हालिया इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने कहा कि फिल्म निर्माता उन्हें बार-बार एक जैसा ही रोल दे रहे हैं।

न्यूज 18 के साथ लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने मेकर्स की सोच पर बात की। इंस्पेक्टर जेंडे एक्टर ने कहा , "निर्माताओं ने मुझे एक रोल में बांधकर रख दिया है, असल में मैं बहुत सेक्सी हूं, उन्हें मेरा सेक्सीनेस नजर नहीं आता।" मनोज बाजपेयी ने आगे कहा कि मेकर्स मुझे केवल विलेन के रोल ऑफर करते हैं, उन्हें लगता है कि मैं विलेन के रोल में फिट बैठता हूं। एक्टर का मानना है यह उनका किसी भी व्यक्ति को देखने का नजरिया है, अगर वह मुझसे एक सेक्सी हीरो के रूप में नहीं देख पाते तो अभी उनकी सोच काफी लिमिटेड है। मनोज ने आगे कहा कि वह लोग अपने दिमाग का इस्तेमाल नहीं करते तो इसमें मैं क्या कर सकता हूं।

बॉक्सऑफिस को भगवान मानने लगे हैं लोग

मनोज बाजपेयी( Manoj Bajpayee) ने फिल्म इंडस्ट्री में बॉक्सऑफिस की अहमियत पर भी बात की। उनका कहना है कि अब लोग बॉक्स ऑफिस को भगवान या राजा मानने लगे हैं। इंडस्ट्री का पतन यहीं से शुरू हुआ है। अलग-अलग लोग अपना अनुमान लगाते हैं कि कितनी कमाई होगी, फिर कुछ लोग फिल्म का रिव्यू करते हैं। उन सभी की भविष्यवाणी हमेशा गलत साबित हुई है। मनोज बाजपेयी का मानना है कि सभी कलाकारों को अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए न कि बॉक्सऑफिस पर

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article