बॉलीवुड

मनोज बाजपेयी की पत्नी नेहा को देख शॉक्ड हुए यूजर्स, बोले- ये इनकी पत्नी हैं

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 1, 2023, 08:06 PM IST

एक्टर मनोज बाजपेयी अपनी फिल्म गुलमोहर को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म 3 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। फिल्म के स्क्रीनिंग पर एक्टर अपनी पत्नी नेहा के साथ स्पॉट हुए। मनोज बाजपेयी की पत्नी को देखने के बाद यूजर्स लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

मनोज बाजपेयी की पत्नी नेहा को देख शॉक्ड हुए यूजर्स, बोले- ये इनकी पत्नी हैं

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) अपनी अपकमिंग फिल्म गुलमोहर (Gulmohar) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग पर कई सितारें शामिल हुए थे। लेकिन इस इवेंट में मनोज बाजपेयी की पत्नी नेहा ने लाइमलाइट लूटी। एक्टर फिल्म के स्क्रीनिंग पर अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे। नेहा को देखकर लोगों को यकीन नहीं हुआ कि ये उनकी पत्नी हैं। फैंस सोशल मीडिया पर नेहा की खूबसूरती की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। सोशल मीडिया पर मनोज बाजपेयी और उनकी पत्नी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर यूजर्स लगातार अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं।

गुलमोहर की स्क्रीनिंग पर शर्मिला टैगोर, अमोल पालकर, कावेरी सेठ और सूजर शर्मा के साथ मनोज बाजपेयी भी दिखाई दिए। इसके अलावा मनोज बाजपेयी और एक्ट्रेस तनुजा का भी वीडियो वायरल हो रहा है। मनोज ने दिग्गज अभिनेत्री को देखकर उनके पैर छूए और आशीर्वाद लिया। लोगों को एक्टर का ये जेश्चर काफी पसंद आ रहा है।

मनोज की पत्नी की खूबसूरती पर फिदा हुए फैंस

वीडियो में एक्टर की पत्नी को देखकर यूजर्स उनकी तुलना शनाया शर्मा के साथ करते नजर आए। एक यूजर ने लिखा, ये तो लगता ही नहीं है कि मनोज भाई की पत्नी हैं। दूसरे यूजर ने ये कितनी प्यारी है। तीसरे यूजर ने कभी बॉबी देओल के साथ फिल्मों में देखा था। वहीं, कुछ लोगों का कहना था कि एक्टर की पत्नी का नाम तो शबाना था। मनोज बाजपेयी ने साल 2006 में शबाना रजा उर्फ नेहा से शादी की थी। नेहा ने अपने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पहली मुलाकात मनोज बाजपेयी से फिल्म करीब के दौरान हुई थी। ये उनकी डेब्यू फिल्म थी। करीब के बाद से ही नेहा मनोज बाजेपयी के साथ है। मनोज बाजपेयी ने पहली शादी अरेंज मैरिज थी। लेकिन उनकी ये शादी कुछ ज्यादा दिनों तक नहीं चली थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article