Manish Malhotra mother last rites: मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को गहरा दुख पहुंचा है। उनकी मां गरिमा मल्होत्रा ने 94 साल की उम्र में 19 मार्च 2026 को अंतिम सांस ली। खबर फैलते ही गुरुवार रात बॉलीवुड के कई सितारे मनीष के घर पहुंचे और शोक जताया। शुक्रवार को मुंबई के सांता क्रूज स्थित हिंदू श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार में भी सेलेब्स की भारी भीड़ रही। करण जौहर से लेकर खुशी कपूर जैसे नाम मनीष के साथ खड़े नजर आए। इस दौरान की फोटोज सामने आ गई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रही है।
इन स्टार्स ने दी अंतिम विदाई
20 मार्च 2026 को मुंबई के सांता क्रूज श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार सुबह 10 बजे किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे मनीष के साथ खड़े नजर आए। करण जौहर, उर्मिला मटोंडकर, रोनित रॉय, अलवीरा खान अग्निहोत्री, खुशी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, जैकी भगनानी, रकुल प्रीत सिंह, विजय वर्मा, सैयामी खेर, सोफी चौधरी, करण टकर, डेविड धवन, रोहित धवन, फातिमा सना शेख और फ्रेडी डारूवाला जैसे कई सेलिब्रिटीज ने अंतिम विदाई देने पहुंचे।
ऐश्वर्या राय बच्चन ने दी श्रद्धांजलि
बताते चलें कि मुश्किल वक्त में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने दोस्त मनीष मल्होत्रा का साथ दिया है। जैसे ही उन्हें मनीष की मां के बार में उन्हें पता चला वो दौड़े चली आई। उनके साथ बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी मनीष की मां को अंतिम विदाई दी। जानकारी के लिए बता दें कि मनीष मल्होत्रा एक इंडियन फैशन डिजाइनर, कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट और बिजनेसमैन हैं। मनीष मल्होत्रा को बॉलीवुड के सबसे सफल फैशन डिजाइनरों में से एक माना जाता है। उन्होंने 1990 में फिल्म 'स्वर्ग' से कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 1000 से भी ज्यादा फिल्मों के लिए डिजाइनिंग का काम किया।
