बॉलीवुड

मंदाकिनी की खूबसूरती पर फिदा हो गया था ये अंडरवर्ल्ड डॉन, इश्क लड़ाकर बदनाम हो गई थीं एक्ट्रेस!

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 31, 2025, 02:08 PM IST

Mandakini-Dawood Ibrahim Affair Story: एक्ट्रेस मंदाकिनी ने अपना बॉलीवुड का करियर 'राम तेरी गंगा मैली' से शुरू किया, लेकिन वो इस फिल्म से ज्यादा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम संग अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रही। मंदाकिनी और दाऊद इब्राहिम के अफेयर की खबरों ने एक्ट्रेस के करियर को...

Image

Image Source: Mandakini Instagram And Izu X

एक्ट्रेस मंदाकिनी बॉलीवुड का वो नाम है जिनकी खूबसूरती का एक जमाने में हर कोई दीवाना था। मंदाकिनी की नीली आंखों को देखने के बाद बॉलीवुड के बड़े से बड़े स्टार्स उनकी आंखों में खो जाया करते थे। मंदाकिनी खूबसूरती हमेशा से उनकी फिल्मों से ज्यादा चर्चा में बनी रही। मंदाकिनी ने 'राम तेरी गंगा मैली' से बॉलीवुड में कदम रखा और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे नहीं देखा, लेकिन उनकी एक गलती ने सब कुछ तबाह कर दिया। 'राम तेरी गंगा मैली' से रातों रात स्टार बनने वाली मंदाकिनी अपनी एक गलती की वजह से बॉलीवुड से गायब ही हो गई। मंदाकिनी का ये गुनाह कुछ और नहीं बल्कि एक बदनाम शख्स से प्यार करना था। मंदाकिनी के इस गुनाह ने उन्हें लोगों की यादों से भी गायब कर दिया। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस बदनाम शख्स को दिल दे बैठी थीं मंदाकिनी।

मंदाकिनी का नाम फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में डेब्यू के बाद से बी-टाउन में छा गया था। 'राम तेरी गंगा मैली' में मंदाकिनी का साड़ी में दिया वो बोल्ड सीन लोग भूले नहीं भूल पाते हैं। लेकिन इस सीन से भी ज्यादा मंदाकिनी अफेयर के चलते चर्चा में रही थी। मंदाकिनी का ये अफेयर किसी और से नहीं बल्कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ रहा था। बताया जाता है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम मंदाकिनी की खूबसूरती पर फिदा हो गए थे। बताया जाता है कि दाऊद मंदाकिनी को फिल्म दिलाने के लिए मेकर्स तक को धमकाता था। मंदाकिनी और दाऊद इब्राहिम के अफेयर की खबरें साल 1994 से आनी शुरू हो गई थीं। इस दौरान मंदाकिनी और दाऊद इब्राहिम की क्रिकेट स्टेडियम की एक तस्वीर वायरल हुई थी। इस तस्वीर ने सभी को हिलाकर रख दिया था। मंदाकिनी और दाऊद इब्राहिम के अफेयर की खबरों को लोग पचा नहीं पा रहे थे। क्योंकि इस तस्वीर के आने से एक साल पहले मुंबई में बम धमाके हुए थे और उसका आरोप दाऊद इब्राहिम पर लगा था।

जब मंदाकिनी से दाऊद को लेकर सवाल किया गया था तब उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन से अपना दोस्तना रिश्ता बताया था। इसके बाद साल 2010 में 'मिड डे' को दिए इंटरव्यू में मंदाकिनी ने कहा कि 'मैं नहीं चाहती कि लोग अब मेरा नाम दाऊद के साथ जोड़ें या उस पुरानी घटना को बार-बार याद करें। वो बात अब इतिहास हो चुकी है। ये देखकर बहुत तकलीफ होती है कि कुछ लोग अभी भी मेरे नाम को उस वाकये से जोड़कर फायदा उठाते हैं। मैंने उस समय भी सब कुछ साफ कर दिया था। थोड़े समय बाद ये चीजें परेशान करने लगती हैं। अगर आप अपनी इमेज को बेहतर करना चाहते हैं, तो इसका ये मतलब नहीं कि हर छह महीने में आपको सफाई देनी पड़े।'

इस अफेयर के बाद मंदाकिनी को कई मुसीबतों का भी सामना करना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंदाकिनी को दाऊद संग अफेयर के चलते कई फिल्मों को छोड़ना पड़ा था, जो उनके करियर के लिए काफी नुकसानदायक साबित हुआ। इसके अलावा दाऊद संग अफेयर की खबरों ने मंदाकिनी को बदनाम कर दिया। एक्ट्रेस से पुलिस ने दाऊद संग नजदीकियों के चलते मंबई बम ब्लास्ट में पूछताछ भी की थी। इस खबर के सामने आने के बाद एक्ट्रेस की छवि एकदम टूटकर बिखर गई। इसके बाद वो बॉलीवुड से एकदम गायब हो गई और उनका करियर चौपट हो गया।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article