बॉलीवुड

'अगले दिन के शूट के लिए होती थी चिंता..' Main Ladega एक्टर आकाश प्रताप सिंह ने बताया फिल्म बनाने का एक्सपीरियंस-Exclusive

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 23, 2024, 01:17 PM IST

Main Ladega Actor Akash Pratap Singh Exclusive: बॉलीवुड एक्टर आकाश प्रताप सिंह अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म मैं लड़ेगा (Main Ladega) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म पर एक्टर का काफी कुछ दांव पर लगा है। अब एक्टर ने फिल्म बनाने के स्ट्रगल को लेकर हमसे बाद की है। आइए उनके इंटरव्यू पर नजर डालते हैं।

Image

Main Ladega Actor Akash Pratap Singh Exclusive Interview

Main Ladega Actor Akash Pratap Singh Exclusive: आकाश प्रताप सिंह (Akash Pratap Singh) ने अपने करियर को लेकर बड़ा दांव लगाया है। एक आउटसाइडर होने के कारण फिल्मी करियर बनाना काफी आसान नहीं रहता है, एक्टर ने बताया, 'जब आप एक जाना पहचाना चेहरा नहीं होते हैं तो कोई भी तुम्हें ध्यान में रखकर फिल्म बनाने को तैयार नही होता है, इसी वजह से मैंने खुद यह फिल्मी दिखी और कई प्रोड्यूसर्स के पास इसकी स्क्रिप्ट लेकर गया। हालांकि मुझे ज्यादातर जगहों से निराशा ही हाथ लगी, उन्हें फिल्म की कहानी तो पसंद आती थी, हालांकि वह इस रोल में मुझे कास्ट करने को तैयार नहीं थे। हालांकि आखिरकार इंतजार का फल भी अब मिलने ही वाला है।'

बता दें कि आकाश के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म मैं लड़ेगा (Main Ladega) जल्द ही थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म पर एक्टर का काफी कुछ दांव पर लगा है। अब एक्टर ने फिल्म बनाने के स्ट्रगल को लेकर हमसे बाद की है। आइए इस इंटरव्यू पर एक नजर डालते हैं।

'अगले दिन के शूट के लिए होती थी चिंता'

फिल्म को बनाने को लेकर आकाश ने कहा, 'क्योंकि फिल्म की कहानी मैंने लिखी है तो मैं डायरेक्शन से लेकर प्रोड्यूसर और एक्टर तक हर किसी रोल में अपना सहयोग दे रहा था, हम लोग फिल्म को शूट करते थे और शाम को जब पैसे देने होते थे तो रोज हिसाब लगाना होता कि अब अगले दिन की शूटिंग कैसे करनी है। एक्टर ने फिल्म के प्रोड्यूसर अक्षय भगवान से मिले सहयोग को भी सराहनीय बताया है।

घरवालों के खिलाफ उठाया एक्टर बनने का कदम

आकाश ने बताया कि घर पर कभी भी एक्टिंग का माहौल नहीं था, हालांकि उन्होंने जब मुंबई आने की बात की तो सभी लोग खिलाफ थे। अभी भी अगर उनकी मां से कोई पूछता है इस करियर को लेकर तो वह साफ इनकार कर देती हैं कि अपने बच्चों को एक्टर मत बनाओ।

फिल्म 'मैं लड़ेगा' का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो गया है, जो काफी पसंद भी किया गया। फिल्म को 26 अप्रैल 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाना है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article