बॉलीवुड

Maa First Look: 'मां' से सामने आया Kajol का दिल दहलाने वाला लुक, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Kajol's Maa First Look: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने अपनी आने वाली नई हॉरर-थ्रिलर 'मां' (Maa) के मोशन पोस्टर को जारी कर फैन्स को बड़ा सरप्राइज दे दिया है। इस फिल्म को काजोल के पति और अभिनेता अजय देवगन प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 27 जून को रिलीज होगी।

Image

Kajol Starrer Maa

Kajol's Maa First Look: साल 2024 की शुरुआत में अजय देवगन ने अपनी हॉरर मूवी 'शैतान' को रिलीज किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में सफल रही है। ऐसे में अब अजय देवगन ने अपने बैनर तले बन रही पत्नी और एक्ट्रेस काजोल (Kajol) की नेक्स्ट हॉरर-ड्रामा 'मां' (Maa) से पर्दा उठा दिया है। काजोल और देवगन फिल्म ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से 'मां' का मोशन पोस्टर जारी करते हुए फैन्स की बेताबी बढ़ा दी है। पोस्टर में काजोल का धांसू लुक भी नजर आ रहा है, जिसकी खूब तारीफ हो रही है।

'मां' इस दिन होगी रिलीज

काजोल ने 10 मार्च के दिन अपकमिंग फिल्म 'मां' का मोशन पोस्टर जारी किया। मोशन पोस्टर देखकर लग रहा है कि काजोल एक ऐसी मां की भूमिका निभा रही हैं, जो अपनी बेटी को बचाने के लिए हर हद से गुजरने को तैयार है। पोस्टर में काजोल बेटी को गले लगाए नजर आ रही हैं। उनके हाथों और चेहरों पर कुछ कट और घाव के निशान भी दिख रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि वो काजोल को इस अवतार में देखने के लिए बेकरार हैं। इस पोस्टर के साथ काजोल ने भी बताया कि 'मां' आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 27 जून को रिलीज की जाएगी।

काजोल की 'मां' का निर्देशन विशाल फुरिया कर रहे हैं। इस मूवी को साईविन क्वाड्रास ने लिखा है। फिल्म को जियो स्टूडियोज और देवगन फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म को अजय देवगन और ज्योति देशपांडे मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह मूवी कुमार मंगत पाठक द्वारा को-प्रोड्यूस होगी। इस मूवी को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और बंगाली भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article