बॉलीवुड

Love & War: रणबीर, आलिया और विक्की कौशल की मूवी में कैमियो करेंगे शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली दिखाएंगे कमाल

Shah Rukh Khan Cameo in Love & War: संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल जैसी जबरदस्त स्टारकास्ट नजर आने वाली है। इस फिल्म को लेकर अब एक नई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि मूवी में शाहरुख खान का कैमियो नजर आने वालेा है।

Image

Shah Rukh Khan Cameo in Love & War

Shah Rukh Khan Cameo in Love & War: संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर यह फिल्म भंसाली की ट्रेडमार्क भव्यता के साथ एक इमोशनल कहानी दिखाने का वादा करती है। इस फिल्म को लेकर अब एक नया अपडेट सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर फैंस को और भी ज्यादा एक्साइट कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब शाहरुख खान फिल्म में एक कैमियो कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Trailer Fans Reaction: तबाही निकला अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का ट्रेलर, लोग बोले- 'बॉलीवुड वाले 7 जन्मों में भी नहीं बना सकते..'

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के सोर्स के मुताबिक, शाहरुख खान ने हाल ही में फिल्म के एक स्पेशल सीक्वेंस में अपने रोल के बारे में बात करने के लिए संजय लीला भंसाली से मुलाकात की है। अगर सब चीजें ठीक रहती हैं तो शाहरुख कथित तौर पर जनवरी 2025 में अपने सींस के लिए शूटिंग करेंगे। उनका ये कैमिये फिल्म में इंटरवल के बाद नजर आ सकता है। जिसमें रणबीर कपूर के रोल के साथ एक डीप बातचीत और सुझाव देने वाले हैं। यहां फिल्म को लेकर अब और भी बज बढ़ता दिख रहा है।

अभी तक इस कैमियो को लेकर कोई ऑफिशियल अपडेड शेयर नहीं किया गया है। हालांकि अगर ऐसा होता है तो यह फिल्म के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। संजय लीला भंसाली की फिल्में अपने ग्रैंड सेट और बेहतरीन सींस के लिए जानी जाती हैं और शाहरुख खान का करिश्मा कहानी के इमोशन को और भी बढ़ा सकता है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article