Deepika Padukone not to Star in
बताया जा रहा था कि संजय लीला भंसाली की इस लव ट्रायंगल 'लव एंड वॉर' में दीपिका पादुकोण एक स्पेशल रोल प्ले करती नजर आएंगी। बॉलीवुड हंगामा को इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि पता नहीं ऐसी खबरें कौन फैला रहा है। दीपिका पादुकोण को 'लव एंड वॉर' में नहीं देखा जाएगा। वो कभी भी इस मूवी का हिस्सा नहीं थीं। अब यह कन्फर्म हो गया है कि दीपिका पादुकोण फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर नहीं आने वाली हैं।
बीते दिन दीपिका पादुकोण को लेकर ऐसी भी खबरें सामने आई थी कि उन्हें शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में सुहाना खान की मां का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए 'किंग' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण को जल्द ही फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में देखा जाएगा। इस फिल्म में प्रभास और अमिताभ बच्चन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिलहाल दीपिका पादुकोण अपनी बेटी की परवरिश में व्यस्त हैं
