Ranbir Kapoor-Alia Bhatt-Vicky Kaushal की Love and War के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के लिए लगी लम्बी कतार

संजय लीला भंसाली द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म लव एंड वॉर को लेकर इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार बड़े-बड़े प्लेयर्स इसके डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के लिए रेस में हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • संजय लीला भंसाली कर रहे हैं लव एंड वॉर का डायरेक्शन
  • आलिया-रणबीर-विक्की हैं लीड स्डारकास्ट में शामिल
  • दीपिका के कैमियो की उड़ रही है अफवाह

डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर बॉलीवुड की सबसे बड़ी रिलीजेज में से एक है, जिसके लिए ना केवल दर्शक बल्कि इंडस्ट्रीवाले भी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिकड़ी पहली दफा साथ में आ रही है। अगर बॉलीवुड की इनसाइड डिटेल्स की मानें तो लव एंड वॉर के लिए अभी से डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी रेस में लग चुकी हैं, जो बड़े-बड़े ऑफर्स दे रही हैं। बॉलीवुड सूत्र ने बताया है कि लव एंड वॉर के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए 300 करोड़ का ऑफर संजय लीला भंसाली के पास जा चुका है, जिस पर अभी आखिरी फैसला लेना बाकी है। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: मारधाड़ वाली फिल्म का हिस्सा बने John Abraham, इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt-Vicky Kaushal की Love and War के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के लिए लगी लम्बी कतार

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt-Vicky Kaushal की Love and War के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के लिए लगी लम्बी कतार

Karan Johar जैसे बड़े निर्माता भी चाहते हैं Love And War के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स

अगर वैरायटी इंडिया की ताजा रिपोर्ट की मानें तो धर्मा प्रोडक्शन्स, जी स्टूडियो और पेन मरुधर जैसी कम्पनीज लव एंड वॉर के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के लिए रेस में हैं। इन कम्पनीज ने लव एंड वॉर को डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए 300 करोड़ का ऑफर दिया है, जिस पर मेकर्स विचार कर रहे हैं। लव एंड वॉर के लिए इतना बड़ा ऑफर आना चौंकाने वाली बात नहीं है क्योंकि इस प्रोजेक्ट के साथ सभी बड़े नाम जुड़े हुए हैं। संजय ने जितने बड़े स्केल पर इसे शूट किया है, उसके बाद इससे अच्छी कमाई की उम्मीद लाजमी है। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "तुम हमेशा मेरी छोटी..." , Sanjay Dutt ने बर्थडे पर बरसाया बेटी Trishala Dutt पर प्यार

End of Feed