Leo Movie Twitter Review: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म लियो आज बड़े परदे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को देखने के लिए लाखों-करोड़ों दर्शकों की भीड़ सिनेमाघर में उमड़ी हुई दिख रही है। फिल्म के लिए फैंस काफी सालों से इंतजार कर रहे हैं। अब हाल ही में फिल्म का पहला शो देख सोशल मीडिया पर फैंस अपने रिव्यु दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की आखिर फिल्म दर्शकों का दिल जीत पाई है या नहीं।
लोकेश कनगराज निर्देशित फिल्म लियो (Leo) को देखने के लिए फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब ऐसे में उनका इंतजार आज खत्म हो गया है फिल्म के रिलीज होते ही। अब सोशल मीडिया पर कई दर्शक फिल्म का पहला शो देखने के बाद अपने रिव्यु दे रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि थलपति और लोकेश का शुद्ध क्रोध! लोकेश की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म! थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की अब तक की सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्म !! टाइटल कार्ड पर अवश्य ध्यान देना चाहिए! इसे मत गावाओं ! लकड़बग्घा सबसे व्यापक सीजीआई भूमिकाओं में से एक। वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि थलपति विजय - लोकेश की ओर से अच्छा एक्शन एंटरटेनर एक्शन, एक्शन और अधिक एक्शन कैफे सीन, प्री-इंटरवल, बदमाश गाने का प्लेसमेंट, मुझे अनी से डर लगता है, ना रेडी, थलापति - थ्रिशा के हिस्सों ने अच्छा काम किया।
अब आपको सरल शब्दों में बताए तो फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। कई दर्शकों ने फिल्म को 5 में से 4 स्टार दिए हैं। जानकरी के लिए बता दें की फिल्म में थलपति विजय के साथ-साथ तृषा कृष्णन और संजय दत्त भी नजर आएं हैं। फिल्म को देखने के बाद लोगों ने सिनेमाघर में खूब धमाका किया है।
