बॉलीवुड

लाहौर 1947 के लिए आमिर खान का स्पेशल प्लान, Sunny Deol झोली में भरेंगे 500 करोड़ रुपये

Aamir to do cameo in Lahore 1947: अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) के खास में इन दिनों कई सारी शानदार फिल्में हैं, जिनके माध्यम से वो दर्शकों का जमकर मनोरंजन करेंगे। इनमें से एक मूवी लाहौर 1947 (Lahore 1947) है, जिसका निर्माण आमिर खान के बैनर तले हो रहा है। खबरों की मानें तो फिल्म लाहौर 1947 में आमिर खान एक स्पेशल कैमियो करने की सोच रहे हैं।

Image

Lahore 1947 Aamir Khan Sunny Deol

Aamir Khan cameo in Lahore 1947: बॉलीवुड के असली एक्शन स्टार सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी नई फिल्म जाट के लिए कमर कस रहे हैं, जिसमें वो एक्शन करते दिखाई देंगे। फिल्म जाट के बाद सनी पाजी की लाहौर 1947 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी, जिसे खुद आमिर खान ने अपने बैनर तले बनाया है। इस फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी ने किया है, जिन्होंने सनी पाजी के साथ ही करियर शुरू किया था। दर्शकों को उम्मीद है कि सनी देओल, राजकुमार संतोषी और आमिर खान की तिकड़ी मिलकर बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख देगी। फिल्म लाहौर 1947 एक फैमिली ड्रामा है, जिसकी कहानी भारत-पाकिस्तानी बंटवारे के आसपास घूमती दिखाई देगी।

अगर फिल्म लाहौर 1947 (Lahore 1947) से सामने आ रही ताजा खबर की मानें तो आमिर खान केवल इसका निर्माण ही नहीं करेंगे बल्कि इसमें एक स्पेशल कैमियो भी करते दिखाई देंगे। बॉलीवुड के इनसाइडर्स के अनुसार, आमिर खान ने सनी देओल से थोड़ा वक्त मांगा है ताकि वो लाहौर 1947 को स्पेशल टच दे पाएं। फिल्म का रफ कट देखने के बाद आमिर खान को एक स्पेशल कैमियो की जरूरत महसूस हुई, जिसके लिए उन्होंने खुद ही कमर कसी है। वो फिल्म में ऐसी जगह नजर आएंगे, जहां से इसकी कहानी पूरी तरह से बदल जाएगी।

जब से ये खबर सामने आई है कि आमिर खान (Aamir Khan) फिल्म लाहौर 1947 में स्पेशल कैमियो करते दिखाई देंगे, तब से ही फैंस काफी एक्साइटेड हैं। आमिर खान और सनी देओल बॉक्स ऑफिस पर कई बार लड़े हैं लेकिन यह पहला मौका होगा जब ये दोनों साथ में दिखाई देंगे। आमिर खान और सनी देओल की जोड़ी बॉक्स ऑफिस हिलाने के लिए काफी है। बताते चलें कि गदर 2 की सक्सेस पार्टी के दौरान आमिर खान ने सनी देओल को लाहौर 1947 का ऑफर दिया था। सनी पाजी को कहानी पसंद आई, जिसके बाद उन्होंने इस ऑफर को खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article