बॉलीवुड

Krrish 4: 2025 में शूटिंग शुरू करेंगे Hrithik Roshan, फैन्स को करना होगा इंतजार

Hrithik Roshan's Krrish 4: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म 'कृष 4' (Krrish 4) के लेटेस्ट अपडेट ने फैन्स की बेताबी को बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि राकेश रोशन ने बेटे ऋतिक की फिल्म पर तय समय से पहले काम करने की प्लानिंग कर ली है।

Image

Hrithik Roshan's Krrish 4

Hrithik Roshan's Krrish 4: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म 'कृष 3' (Krrish 3) साल 2013 में रिलीज हुई थी। 'कृष 3' को रिलीज हुए लगभग 10 साल हो गए हैं और फिल्म के चौथे पार्ट का इंतजार फैन्स लंबे समय कर रहे हैं। 'कृष 4' (Krrish 4) का इंतजार कर रहे फैन्स के लिए अब निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन (Rakesh Roshan) ने ऋतिक रोशन स्टारर पर बड़ा अपडेट साझा किया है। रिपोर्ट्स की माने तो इंडियन सुपरहीरो फ्रेंचाइजी 'कृष' पर काम शुरू हो गया है। 2023 में राकेश रोशन ने संकेत दिया था कि 'कृष 4' का निर्माण 2024 के अंत तक शुरू नहीं होगा। ऐसे में अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार राकेश और ऋतिक रोशन ने इस प्रोजेक्ट पर जल्द से जल्द काम शुरू करने की प्लानिंग कर ली है।

मिड-डे ने खुलासा किया है कि राकेश रोशन (Rakesh Roshan) और ऋतिक रोशन दोनों ने फिल्म 'कृष 4' को शुरू करने के लिए कमर कस ली है। 'कृष 4' की टीम और राइटर्स ने फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बताया जा रहा भाई कि ऋतिक रोशन 2024 की गर्मियों के बाद 'कृष 4' के लिए शूट करेंगे। राकेश और ऋतिक रोशन ऑडियंस की उम्मीद पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन इस समय फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन को फर्स्ट टाइम साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ ऑनस्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा जाएगा। फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article