बॉलीवुड

Animal का रिव्यू न देने के लिए KRK को मिले लाखों रुपये? ट्वीट देखकर फैंस ने पूछे सवाल

KRK trolled for not giving Animal Review: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने क्रिटीक कमाल आर खान (KRK) ने ट्वीट करते हुए बताया है कि वो एनिमल (Animal) का रिव्यू रिलीज डे के एक दिन बाद देंगे। लोग लगातार कमाल आर खान को इस कारण ट्रोल कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि उन्हें ऐसा करने के बदले कितने रुपये मिले हैं।

Image

Animal का रिव्यू न देने के लिए KRK को मिले लाखों रुपये? ट्वीट देखकर फैंस ने पूछे सवाल

KRK trolled for not giving Animal Review: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की नई फिल्म एनिमल (Animal) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म एनिमल की रिलीज से पहले कमाल आर खान ने ट्वीट करके फैंस को बताया कि वो अब से रिलीज डे के दिन किसी फिल्म का रिव्यू नहीं देंगे। उनके रिव्यूज से फिल्म के निर्माताओं को नुकसान होता है, जिस कारण वो रिलीज के एक दिन बाद फिल्म का रिव्यू दिया करेंगे। कमाल आर खान अपने इस ट्ववीट की वजह से लगातार ट्रोल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि कमाल आर खान को एनिमल के मेकर्स ने रुपये दिए हैं, जिस कारण उन्होंने रणबीर की मूवी की रिलीज से पहले ये कदम उठाया है।

कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मैंने ये फैसला लिया है कि अब से मैं शुक्रवार की जगह शनिवार को रिव्यूज दिया करूंगा, ताकि मेकर्स को मेरी वजह से नुकसान न हो। इसी कारण मेरा एनिमल रिव्यू शनिवार के दिन रिलीज होगा।'

कमाल आर खान अपने इस ट्वीट की वजह से ट्रोल हो रहे हैं। एक व्यक्ति ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'भाई साहब वैसे तो आप बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्मों की क्लास लगा देते हैं लेकिन एनिमल की रिलीज से पहले क्या हुआ? आपको इस एनिमल का रिव्यू लेट रिलीज करने के कितने रुपये मिले हैं?' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'क्या भाईजान आप भी पैसों में बिक गए?' वैसे बताते चलें कि कमाल आर खान ने विक्की कौशल की सैम बहादुर का रिव्यू भी रिलीज डे पर पब्लिश नहीं किया है। ऐसे में ये कहना बेईमानी होगी कि उन्होंने एनिमल को सपोर्ट करने के लिए ये कदम उठाया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article