Koffee With Karan 8: करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण 8 (Koffee With Karan) इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। चैट शो के 8वें सीजन में अभी तक दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह, बॉबी देओल- सनी देओल, करीना कपूर खान- आलिया भट्ट, वरुण धवन-सिद्धार्थ मल्होत्रा, काजोल-रानी मुखर्जी नजर आ चुके हैं। जिसके साथ ही अब इसके अपकमिंग एपिसोड में कियारा आडवाणी और विक्की कौशल नजर आने वाले हैं। दोनों के इस एपिसोड का प्रोमो भी रिलीज हो गया है। इस सीजन की शुरुआत से ही बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के भी इस सीजन में नजर आने की अटकलें लगाई जा रही थीं।
बीते कई सीजन से शाहरुख खान ने इस शो से दूरी बनाई हुई है। शाहरुख खान के कॉफी विद करण में नजर आने के सवाल पर अब करण जौहर ने चुप्पी तोड़ दी है।
कॉफी विद करण 8 में नहीं नजर आएंगे शाहरुख खान
शाहरुख खान के कॉफी विद करण 8 में नजर आने को लेकर करण जौहर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि शाहरुख खान ऐसे सुपरस्टार हैं, जिन्होंने ये हक कमा लिया है कि उन्हें कब बोलना है और कब नहीं मैंने उनसे शो में आने को लेकर नहीं पूछा क्योंकि मुझे लगता है कि वो मुझे कभी मना नहीं करेंगे। लेकिन मैं उन्हें ऐसी स्थिति में नहीं डालना चाहता जहां उन्हें मुझे ना कहना पड़ेगा। जब सही समय होगा तब वह कॉफी विद करण में जरूर नजर आएंगे।’
