Ajay Devgn's Drishyam 3: जीतू जोसेफ द्वारा लिखित और निर्देशित मोहनलाल की मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम' साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस मूवी ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही लोगों के बीच धमाल मचा दिया था। मोहनलाल स्टारर का बाद हिंदी में 'दृश्यम' नामा से ही रीमेक बनाया गया, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया। पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता के बाद अजय देवगन स्टारर का सीक्वल मेकर्स ने साल 2021 में रिलीज किया था। दूसरे पार्ट भी ऑडियंस को इम्प्रेस करने में सफल रहा। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि अजय देवगन टीजर के साथ 'दृश्यम 3' की बड़ी घोषणा करेंगे। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक आखिर इस मूवी का टीजर 2 अक्टूबर के दिन क्यों रिलीज नहीं किया गया? इस कारण सामने आ गया है।
'दृश्यम' के तीसरे पार्ट की घोषणा के लिए फैन्स 2 अक्टूबर के दिन बेहद उत्साहित थे। निर्माता ने 'दृश्यम 3' के टीजर को जारी करने की पूरी तैयारियां कर ली थी लेकिन अब यह लॉन्च नहीं हो पाया और फैन्स को अब थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। खबर है कि एक मिनट 25 सेकंड का टीजर तैयार किया गया था लेकिन मलयालम फिल्म के लेखक और निर्देशक जीतू जोसेफ और निर्माता एंटनी पेरुम्बवूर की वजह से इसे टाल दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक मलयालम फ्रेंचाइजी के निर्माता जीतू और एंटनी और हिंदी रीमेक के निर्माता कुमार मंगत के बीच एक समझौता हुआ है। खबरें हैं कि हिंदी टीम के निर्माता बिना ओरिजिनल मेकर्स की अनुमति के कोई घोषणा नहीं कर सकते हैं। अभी यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' के टीजर को मेकर्स कब और किस दिन लोगों के बीच पेश करेंगे।
इसके अलावा उन्होंने कहा, 'मोहनलाल जब तीसरे पार्ट की शूटिंग शुरू करने की घोषणा की गई थी तब हिंदी निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस करते हुए बताया था कि उनकी फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होगी। हिंदी मेकर्स द्वारा अचानक रिलीज की घोषणा करना एंटनी और जेठू को पसंद नहीं आया। यह चीजें ओरिजिनल मेकर्स को सही नहीं लगी हैं।'
