Abhishek Bachchan's Transformation for King: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म 'किंग' (King) के लिए अभिषेक बच्चन को फाइनल किया गया है। इस फिल्म की ज्यादा डिटेल्स तो अभी तक सामने नहीं आई हैं लेकिन कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अभिषेक बच्चन 'किंग' में विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन को विलेन के रोल में देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके अनुसार अभिषेक बच्चन के लुक को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि 'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को एक धांसू फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना पड़ेगा।
अभिषेक बच्चन का 'किंग' में होगा धांसू ट्रांसफॉर्मेशन
सिद्धार्थ आनंद को फिल्म 'किंग' का निर्देशन करने के लिए फाइनल किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिषेक बच्चन 'किंग' में अब तक ना देखे गए अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म में लिए अभिषेक बच्चन को धांसू ट्रांसफॉर्मेशन से होकर गुजरना पड़ेगा। इस फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन को मेकर्स ने नए और दुबले-पतले शरीर में ढलने के लिए कहा है। फिल्म में उन्हें एकदम शार्प लुक में देखा जाएगा और इसके लिए अभिषेक ने ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है।
रिपोर्ट्स का यह भी कहना है कि अभिषेक बच्चन एक बेहतरीन एक्टर हैं। 'किंग' के लिए मेकर्स को लगता है कि उनसे बेहतर एक्टर कोई नहीं होगा। 'किंग' में शाहरुख खान और अभिषेक के बीच पहले कभी न देखी गई तरह की भिड़ंत देखने को मिलेगी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी पहली बार ऑनस्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगे। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
