बॉलीवुड

Khel Khel Mein Quick Movie Review: फोन खोलेगा सबके राज, एक-एक करके सबके चेहरें से उठेगा नकाब

Khel Khel Mein First Half Review: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) 15 अगस्त के मौके पर अपनी नई फिल्म खेल खेल में (Khel Khel Mein) के साथ दर्शकों के सामने होंगे, जिसमें फरदीन खान, तापसी पन्नू और वाणी कपूर जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। टाइम्स नाउ नवभारत की टीम इस वक्त खेल खेल में की स्पेशल स्क्रीनिंग में मौजूद है। आइए आपको बताते हैं कि खेल खेल में फर्स्ट हाफ तक कैसी है...

Image

Khel Khel Mein Quick Movie Review

Khel Khel Mein Review: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जब भी कॉमेडी फिल्म के साथ आते हैं तो दर्शकों की उम्मीदें उनसे बढ़ ही जाती हैं। अक्षय कुमार 90 के दशक में एंट्री लेने वाले सबसे अच्छे कॉमेडी एक्टर हैं, जिनसे दर्शकों को काफी सारी उम्मीदें रहती हैं। अक्षय कुमार की खेल खेल में (Khel Khel Mein) से भी दर्शकों को बहुत उम्मीदें हैं। ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि खेल खेल में अक्षय कुमार का पुराना वक्त वापस लेकर आएगी और दर्शकों का मनोरंजन करेगी। फिल्म खेल खेल में की टीम ने पत्रकारों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग का इंतजाम किया है, जिसमें टाइम्स नाउ की टीम भी मौजूद है। कुछ देर पहले ही फिल्म खेल खेल में का फर्स्ट हाफ खत्म हुआ है। आइए आपको बताते हैं कि अक्षय कुमार, फरदीन खान, वाणी कपूर, प्रज्ञा जायसवाल और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म खेल खेल में फर्स्ट हाफ तक कैसी है...

फर्स्ट हाफ में ऐसी रही फिल्म

अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में (Khel Khel Mein) के रिव्यू अब सामने आने लगे हैं। हम आपको इस खास रिपोर्ट में फिल्म खेल खेल में के पहले हाफ के बारे में बताने वाले हैं। अगर आप भी फिल्म देखने की तैयारी कर रहे हैं तो ये क्विक रिव्यू आपके बहुत काम आने वाला है। फिल्म का फर्स्ट हाफ आपको एकदम बोर नहीं होने देगा। फिल्म का असली मजा पार्टी के बाद शुरू होता है। इस पार्टी में डिसाइड किया गया कि सबके फोन से उनके राज खोले जाएंगे, जिसके बाद ऐसे-ऐसे सच सामने आते हैं कि कुछ ही देर में सबके असली चेहरे सामने आने लगते हैं। 'खेल खेल में' फिल्म के डायलॉग्स भी काफी मजेदार हैं, जो काफी पसंद आने वाले हैं। अगर आप इस फिल्म को फैमली के साथ देखने का प्लान कर रहे हैं, तो हो सकता है थोड़ी दिक्कत हो। फिल्म के डायरेक्शन भी कमाल का है।

पहले दिन इतनी कमाई करेगी 'खेल खेल में'

अक्षय कुमार फिल्म खेल खेल में से वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म खेल खेल में पहले दिन 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article