सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) इन दिनों अपनी आने वाले फिल्म केसरी वीर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म वीर हमीरजी गोहिल की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्होंने तुगलक साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। हाल ही में इस फिल्म का दमदार पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसमें सुनील शेट्टी का खूंखार अंदाज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा है। आइए जानते हैं कि फिल्म कब रिलीज होने वाली है।
सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेगड़ा जी का अपना इंटेंस और दमदार लुक शेयर किया है। अपने कैरेक्टर पोस्टर को रिलीज़ करते हुए, एक्टर ने अपने पोस्ट को कैप्शन दिया, "वेगड़ा जी, एक महान योद्धा और शक्तिशाली सोमनाथ की लड़ाई के एक निडर योद्धा हरहर महादेव 16 मई, 2025 को सिनेमाघरों में दुनिया भर में रिलीज हो रही है। इस पोस्टर को देखने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट लेवल और ज्यादा बढ़ गया है।
कब रिलीज होगी फिल्म
केसरी वीर में सुनील शेट्टी के अलावा सूरज पंचोली और विवेक ओबेरॉय भी नजर आने वाले हैं। विवेक इस फिल्म में तुगलक साम्राज्य के मुख्य सैनिक, एक विरोधी की भूमिका निभा रहे हैं। कनु चौहान द्वारा समर्थित यह फिल्म 16 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी फिल्म
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुनील शेट्टी की 'केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ' पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी। निर्माता कनु चौहान ने इस फिल्म की पाकिस्तान में रिलीज पर रोक लगा दी है। केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ फिल्म की कहानी 14वीं शताब्दी के दौरान आक्रमणकारियों से सोमनाथ मंदिर की रक्षा करने वाले साहसी योद्धाओं को दिखाया गया है।
