Katrina Kaif taking bath in Sangam: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा कैटरीना कैफ अपनी सास के साथ कुछ देर पहले ही प्रयागराज पहुंची थीं, जहां उन्होंने महाकुंभ में हिस्सा लिया। कैटरीना कैफ ने महाकुंभ पहुंचने के बाद ऋषि-मुनियों से भी आशीर्वाद लिया, जिसके वीडियोज और फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इन फोटोज और वीडियोज को फैंस देख ही पाए थे तभी कैटरीना कैफ की एक और वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने लगी, जिसमें वो संगम में डुबकी लगाती दिखाई दे रही हैं। कैटरीना कैफ का संगम का वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिस पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं।
कैटरीना कैफ ने संगम में लगाई डुबकी
अदाकारा कैटरीना कैफ सोमवार के दिन महाकुंभ पहुंची, जहां उनकी सास भी साथ थीं। कैटरीना कैफ ने महाकुंभ पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जब कैटरीना कैफ संगम में डुबकी लगाती दिख रही हैं तो पुजारी चारों तरफ से उन्हें घेरे नजर आ रहे हैं। ये पुजारी लगातार मंत्रोच्चारण कर रहे हैं और कैटरीना कैफ के स्नान को यादगार बना रहे हैं। कैटरीना कैफ का वीडियो देखने के बाद फैंस उनके मां बनने की दुआएं मांग रहे हैं।
कैटरीना का स्नान देख फैंस बोले 'भगवान जल्द तुम्हारी गोद भरें...'
कैटरीना कैफ का संगम का वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ, वैसे ही लोगों ने उस पर कमेंट करने शुरू कर दिए। कैटरीना कैफ की वीडियो पर फैंस लिख रहे हैं, 'अब आपको गंगा मां और यमुना मां का आशीर्वाद प्राप्त हो चुका है। भगवान जल्द ही आपकी गोद भरेंगे और विक्की कौशल को पिता बनने का सुख देंगे।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'संगम में स्नान करके आपने अपनी किस्मत के द्वार खोल लिए हैं। जल्द ही भगवान आपके घर एक प्यारा सा बच्चा भेजकर आपकी गोद भरेंगे और आपका परिवार पूरा होगा।'
