बॉलीवुड

Naagzilla Update: कार्तिक आर्यन की फिल्म में हुई साउथ एक्ट्रेस की एंट्री, बॉलीवुड में मचाएंगी धमाल

Naagzilla Update: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'नागजिला' के बारे में लोग काफी चर्चा कर रहे हैं। इस बीच फिल्म 'नागजिला' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'नागजिला' में इस एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- naagzilla/instagram

Naagzilla Update: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'नागजिला' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी के बारे में लोग काफी चर्चा कर रहे हैं। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि नागजिला का शूट जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस बीच फिल्म 'नागजिला' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'नागजिला' में इस एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

कार्तिक आर्यन की फिल्म में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री

कार्तिक आर्यन कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और फिलहाल वे 'नागजिला' नाम की कॉमेडी फिल्म में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में वे इच्छाधारी नाग के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म दर्शकों को मजेदार और मनोरंजक सफर पर ले जाने का वादा करती है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की लीडिंग लेडी प्रीति मुकुंदन हैं। यह फिल्म करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा बैक्ड है। प्रीति मुकुंदन पहले तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने 2024 में तेलुगु हॉरर-कॉमेडी 'ओम भीम बुश' से अभिनय की शुरुआत की, जिसे श्री हर्ष कोनुगंटी ने लिखा और निर्देशित किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में धमाल मचाया।

फ्लॉप हो गई थी कार्तिक की ये मूवी

हिंदी दर्शकों के लिए प्रीति का नाम अभी नया है, लेकिन कार्तिक आर्यन के साथ उनकी यह फ्रेश जोड़ी 'नागजिला' की सबसे खास बात बन सकती है। फिल्म पहले 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन बड़े पैमाने पर VFX और पोस्ट-प्रोडक्शन काम की वजह से इसमें देरी हो सकती है। साल 2025 में कार्तिक आर्यन फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में नजर आए थे। इस मूवी में कार्तिक के साथ अनन्या पांडे थी। बता दें कि कार्तिक की ये मूवी बुरी तरह फ्लॉप हो गई। अब सभी की नजरें फिल्म नागजिला पर टिकी हुई है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article