बॉलीवुड

"धरती पर तुम्हारा वक्त सीमित...", मौत से 4 दिन पहले संजय कपूर ने किया था पोस्ट

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 13, 2025, 01:13 PM IST

Sunjay Kapur Twitter Post Viral: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक्स पति और बिजनेसमैन संजय कपूर (Sunjay Kapur) का 53 साल की उम्र में निधन हो गया। निधन के बाद संजय कपूर की 4 दिन पुरानी X पोस्ट वायरल हो रही है। पोस्ट में लिखा था...

Image

Sunjay Kapur Twitter Post Viral

Sunjay Kapur Twitter Post Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक्स पति और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर (Sunjay Kapur) का 53 साल की उम्र में निधन हो गया। संजय कपूर को यूके में पोलो खेलते वक्त दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद वो इस दुनिया को अलविदा कह गए। इस खबर के सामने आने के बाद बी-टाउन काफी हैरान नजर आ रहा है। संजय कपूर का याद करते हुए लोग भावुक हो रहे हैं। इसी बीच संजय कपूर की 4 दिन पुरानी X पोस्ट वायरल हो रही है। जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। तो चलिए जानते हैं करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर की इस पोस्ट में क्या लिखा था।

वायरल हुई संजय कपूर की पोस्ट

करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। संजय कपूर के निधन के बाद एक्ट्रेस काफी उदास नजर आ रही हैं। इसी बीच करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर पोस्ट वायरल हो रही है। इस पोस्ट में उन्होंने एक फुलफिलिंग लाइफ जीने के लिए हर मौके को उठाने की अहमियत बताई। उन्होंने लिखा, 'तुम्हारा वक्त धरती पर लिमिटेड है। क्या होगा अगर को फिलॉसफर्स पर छोड़ दो और क्यों न में डाइव कर जाओ।' इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'प्रोग्रेस बोल्ड चॉइसेज डिमांड करती है, परफेक्ट कंडीशंस नहीं।' संजय कपूर की इस पोस्ट को अब जमकर शेयर किया जा रहा है।

कब हुई थी शादी

संजय और करिश्मा कपूर की शादी 2003 में हुई थी, लेकिन 2014 में दोनों अलग हो गए और 2016 में तलाक हो गया। उनके दो बच्चे हैं समायरा (Samaira) और कियान (Kiaan)। तलाक के बाद से बच्चे करिश्मा कपूर के साथ रहते हैं। करिश्मा कपूर से तलाक लेने के बाद संजय ने मॉडल प्रिया सचदेव से 2017 में शादी की, जिनसे उनका एक बेटा है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article