बॉलीवुड

Deepika Padukone-Ranveer Singh की ट्रोलिंग पर करण जौहर ने किया रिएक्ट, कहा- 'हम लोग कहीं नहीं जा रहे..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 31, 2023, 08:12 AM IST

Deepika Padukone and Ranveer Singh Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह को सोशल मीडिया पर काफी बुरा भला कहा जा रहा है। कॉफी विद करण सीजन 8 में उनके खुलासों के बाद ही ऐसा हो रहा है, अब करण जौहर ने दोनों की ट्रोलिंग को लेकर रिएक्ट किया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Karan Johar Reacts to Deepika Ranveer Trolling

Deepika Padukone and Ranveer Singh Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को सोशल मीडिया पर काफी बुरा भला कहा जा रहा है। कॉफी विद करण सीजन 8 के पहले पहले एपिसोड में दोनों एक साथ करण जौहर के चैट शो में नजर आए थे। दोनों ने अपनी डेटिंग से लेकर शादी तक कई खुलासे किए हैं। दीपिका ने अपने डिप्रेशन और रणवीर सिंह के साथ ही अपने ओपन रिलेशनशिप को लेकर भी बात की है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स उनके पीछे हाथ धोकर पड़ गए हैं। एक्ट्रेस को काफी कुछ सुनना पड़ा रहा है।

इस बीच अब करण जौहर ने रणवीर और दीपिका की ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया है और फैंस को यह भी बताया कि कॉफी विद करण के अपकमिंग एपिसोड में वह इस बाद का ध्यान रखने वाले हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

‘हम लोग कहीं भी नहीं जा रहे हैं’

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ट्रोलिंग पर बात करते हुए करण जौहर ने कहा, ‘तुम्हें जो सही लगे वो करो क्योंकि किसी को फर्क ही नहीं पड़ रहा है। ट्रोलिंग कही भी नहीं जाती है, इससे कोई बदलाव नहीं आता है।’ बता दें कि दीपिका पादुकोण ने कॉफी विद करण में कहा था कि रणवीर सिंह से मिलने के बाद दोनों ने एक दूसरे को कमिट नहीं किया था, वह बाकी लोगों ने भी मिल रही थीं। हालांकि उनके दिमाग में यह तय हो गया था कि वह रणवीर सिंह के साथ ही अपना भविष्य देखना चाहती हैं। दीपिका के इसी कमेंट पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article