Kangana Ranaut Compare her Struggle with Shahrukh Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी सांसद कंगना रनौत( Kangna Ranaut) अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती है। कंगना रनौत के दिल में जो बात आती है, उसे वह जुबां पर जरूर लेकर आती है। कंगना रनौत कई बार ऐसे बयान भी देती है जिससे विवाद खड़ा हो जाता है। हाल ही में कंगना रनौत ने अपनी सक्सेस और स्ट्रगल पर बात की है। एक्ट्रेस ने अपनी स्ट्रगल को शाहरुख खान से ज्यादा बताया है। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने जिस तरह से मेहनत की है, वह शाहरुख खान से कहीं ज्यादा है। दिल्ली में हुए एक इवेंट में कंगना रनौत ने यह बातें की हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला
हाल ही में दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में कंगना रनौत ( Kangana Ranaut) ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने स्ट्रगल पर बात की। कंगना ने शाहरुख खान( Shahrukh Khan) से अपने सफ़र की तुलना करते हुए कहा, "मुझे इतनी सफलता क्यों मिली? शायद ही कोई और होगा जो गाँव से आकर मुख्यधारा में इतनी सफलता हासिल कर पाया हो। आप शाहरुख खान की बात करें। वे दिल्ली से हैं, कॉन्वेंट में पढ़े हैं। मैं एक ऐसे गाँव से हूँ जिसके बारे में किसी ने सुना भी नहीं होगा - भामला। हो सकता है दूसरे लोग इससे असहमत हों, लेकिन मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि मैं बेहद ईमानदार हूँ, सिर्फ़ लोगों के साथ ही नहीं, बल्कि खुद के साथ भी।" कंगना रनौत ने कहा कि उन्हें बोलीवॉदों में अपना पैर जमाने के लिए कड़ी मेहनत की है।
कंगना रनौत के करियर की बात करें तो साल 2006 में उन्होंने 'गैंगस्टर' मूवी से डेब्यू किया था। इस पहली फिल्म ने ही उन्हें स्टार बना दिया था , कंगना का बिंदास अंदाज और उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। इसके बाद कंगना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह बैक टू बैक फिल्में साइन करती गई। कंगना की हिट फिल्मों में शामिल हैं, कृष, क्वीन, तनु वेड्स मनु, मणिकर्णिका, फैशन आदि। अब वह फिल्म क्वीन 2 पर काम कर रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस आर माधवन के साथ भी नेक्स्ट प्रोजेक्ट में नजर आने वाली है।
