बॉलीवुड

KRK का नया गाना Sun Zara देखकर दर्शक हुए लोट-पोट, बोले 'आप छोटे बुढ़ऊ लग रहे हो...'

KRK trolled for Sun Zara: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने क्रिटीक कमाल आर खान (KRK) ने अपने नए गाने सुन जरा (Sun Zara) का टीजर फैंस के साथ शेयर किया है, जिस कारण वो लगातार इंटरनेट पर ट्रोल हो रहे हैं। कमाल आर खान का वीडियो देखने के बाद लोग उनका लगातार मजाक उड़ा रहे हैं।

Image

KRK

KRK trolled for Sun Zara: खुद को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का नं. 1 क्रिटीक बताने वाले कमाल आर खान (KRK) जल्द ही अपना नया गाना सुन जरा (Sun Zara) लेकर आने वाले हैं, जिसका टीजर उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो के शेयर करते ही कमाल आर खान ट्विटर पर जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं। कमाल आर खान के गाने सुन जरा का टीजर देखने के बाद लोग उन्हें छोटा बुढ़ऊ कहकर बुला रहे हैं और उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। वीडियो में कमाल आर खान हाथ में गन लिए दिख रहे हैं। लोगों का कहना है कि कमाल आर खान के ऊपर ये कैरेक्टर बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है।

कमाल आर खान को लगातार ट्रोल कर रहे हैं लोग

फिल्म क्रिटीक और अभिनेता कमाल आर खान ने अपने गाने सुन जरा का टीजर वीडियो शेयर करके खुद के पैरों पर ही कुल्हाड़ी मार ली है। कमाल आर खान ने ट्विटर पर लिखा है कि उनका गाना जल्द ही दर्शकों के सामने होगा, जिस पर लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि टीजर वीडियो देखने के बाद उन्हें गाना देखने की इच्छा नहीं रह गई है। एक व्यक्ति ने लिखा है, 'आपका उपकार होगा कि आप इस गाने का वीडियो शेयर न करें।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'केआरके जी आप खुद की फिल्मों और सॉन्गस का भी रिव्यू किया कीजिए।'

बताते चलें कि कमाल आर खान बॉलीवुड सितारों का जमकर मजाक उड़ाते हैं। इंडस्ट्री के एक खान सुपरस्टार को कमाल आर खान बुढ़ऊ कहते हैं। एक व्यक्ति ने कमाल आर खान के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि वो खुद छोटे बुढ़ऊ दिख रहे हैं। वैसे आपको कमाल आर खान के नए गाने का टीजर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article