बॉलीवुड

आमिर खान की '3 इडियट्स' को ठुकराने पर Kajol को नहीं है पछतावा, कही ये बात

Kajol on Rejected 3 Idiots: मीडिया रिपोर्ट्स में कई बार दावा किया गया था कि आमिर खान की ब्लॉकबस्टर मूवी '3 इडियट्स' को काजोल (Kajol) ने ठुकरा दिया था। इन खबरों पर काजोल ने रिएक्शन देते हुए बताया कि जो जिसके लिए लिखा होता है, वो उसी को मिलता है।

Image

Kajol on Rejected 3 Idiots

Kajol on Rejected 3 Idiots: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक काजोल (Kajol) अपनी आने वाली फिल्म 'मां' के प्रमोशन में लगी हुई हैं। 90 के दशक से लेकर अब तक काजोल ने अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों पर राज किया है। काफी समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि आमिर खान की ब्लॉकबस्टर मूवी '3 इडियट्स' के लिए मेकर्स ने काजोल को अहम भूमिका के लिए अप्रोच किया था। काजोल ने इस मूवी को ठुकरा दिया था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने '3 इडियट्स' (3 Idiots) को रिजेक्ट करने का बड़ा खुलासा किया है और उन्हें अब कोई पछतावा भी नहीं है।

'3 इडियट्स' को ठुकराने पर काजोल ने तोड़ी चुप्पी

पिंकविला से बात करते हुए काजोल ने बताया कि उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी-बड़ी रिजेक्ट की थी, जिसमें से एक आमिर खान की '3 इडियट्स' भी रही। काजोल ने कहा, 'हां 3 इडियट्स को मैंने रिजेक्ट किया था। मुझे लगता है कि वे फिल्में उनकी नहीं थीं। कई बार बोला भी जाता है कि जिसके लिए लिखा हुआ होता है उसी को मिलता है...तो मुझे लगता है कि इन फिल्मों के अलावा भी मैंने बहुत अच्छे रोल किए हैं।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल को जल्द ही हॉरर थ्रिलर फिल्म 'मां' में देखा जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है। फिल्म को काजोल के पति और बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन प्रोड्यूस कर रहे हैं। 'मां' मूवी में काजोल के अलावा इंद्रनील सेनगुप्ता, रोनित रॉय, जितिन गुलाटी और खेरिन शर्मा भी हैं। 'मां' 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article