बॉलीवुड

'चंदू चैंपियन' के बाद कार्तिक आर्यन संग दोबारा काम करेंगे कबीर खान, तगड़ा है इस स्पोर्ट्स-एक्शन बेस्ड मूवी का बजट

Kabir-Kartik Reunite for Sports-Based Action Movie: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कबीर खान की जोड़ी 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) जैसी जबरदस्त मूवी के लिए साथ आई थी। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिम कबीर खान ने एक नई स्पोर्ट्स एक्शन मूवी के लिए कार्तिक आर्यन को लेने का फैसला किया है।

Image

Pic Credit: X

Kabir-Kartik Reunite for Sports-Based Action Movie: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और मशहूर डायरेक्टर कबीर खान ने पहली बार फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए हाथ मिलाया था। इस मूवी को साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनाया गया था। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से 'चंदू चैंपियन' को शानदार रिव्यू मिले थे। 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) की सफलता के बाद अब कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कबीर खान (Kabir Khan) ने एक बार फिर साथ में काम करने की बड़ी प्लानिंग की है। यह एक स्पोर्ट्स-बेस्ड एक्शन ड्रामा मूवी होगी।

कबीर खान और कार्तिक आर्यन ने एक नई फिल्म के लिए मिलाया हाथ

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कार्तिक आर्यन ने कबीर खान की नई फिल्म को करने के लिए हां कर दी है। यह सच्ची कहानी पर आधारित एक स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म होगी। यह बात हमेशा देखी गई है कि कबीर खान अपनी फिल्मों के जरिए नया कुछ करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में उनकी अगली फिल्म एक्शन, ड्रामा और इमोशंस से भरपूर एक जबरदस्त और रोमांचक कहानी है।

कबीर खान को लग रहा है कि इस मूवी के लिए कार्तिक आर्यन एकदम परफेक्ट हैं। 'चंदू चैंपियन' के बाद कार्तिक आर्यन और कबीर खान को साथ में काम करते हुए देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह मूवी दर्शकों के लिए एक नया और शानदार एक्सपीरियंस साबित होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी का बजट 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यह कार्तिक आर्यन के करियर की अब तक की सबसे महंगी मूवी साबित होगी। बताया जा रहा है कि करण जौहर के बैनर तले बन रही फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' का बजट भी 150 करोड़ रुपये ही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन नवम्बर की शुरुआत से से फिल्म 'नागजिला' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इसके अलावा कार्तिक आर्यन को जल्द ही अनुराग बसु की रोमांटिक मूवी में श्रीलीला के साथ देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article