बॉलीवुड

IFFI 2025 में होगी इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक की स्पेशल स्क्रीनिंग

Haq to have Special Screening At IFFI 2025: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। इस बीच फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि इस मूवी की 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में खास स्क्रीनिंग होगी।

Image

pic credit- haq movie

Haq Update: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म को लोगों ने काफी प्यार दिया है। इस मूवी की कहानी ने लोगों के दिलों को जीत लिया हैं। यही वजह है कि जंगली पिक्चर्स की फिल्म हक बॉक्स ऑफिस पर सफल हो गई है। इसके पीछे इमरान हाशमी और यामी गौतम की एक्टिंग का भी कमाल है। इस बीच फिल्म हक को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि मूवी की 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में खास स्क्रीनिंग होगी। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में होगी हक की स्क्रीनिंग

जंगली पिक्चर्स की ताजा हिट फिल्म हक गोवा के 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में खास स्क्रीनिंग के साथ नजर आएगी। बॉक्स ऑफिस पर अपनी दमदार कहानी और परफॉर्मेंस से धूम मचाने वाली यह फिल्म आईएफएफआई 2025 के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी। फेस्टिवल 20 से 28 नवंबर तक चलेगा और हक की स्पेशल स्क्रीनिंग 22 नवंबर को होगी। सुपर्ण एस वर्मा के डायरेक्शन और जंगली पिक्चर्स के प्रोडक्शन में बनी हक थिएट्रिकल रिलीज के बाद से ही क्रिटिक्स और ऑडियंस से तारीफ बटोर रही है। आईएफएफआई में चयन से यह फिल्म अपनी ताकतवर थीम्स को ग्लोबल ऑडियंस तक ले जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म से वर्तिका सिंह का डेब्यू हुआ है और इसमें शीबा चड्ढा, दानिश हुसैन,असीम हट्टंगड़ी जैसे सपोर्टिंग कास्ट हैं। जंगली पिक्चर्स की फिल्म हक थिएटर्स में अभी भी चल रही है।

हक ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और यामी गौतम की हालिया रिलीज फिल्म हक ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। यामी की इस फिल्म ने अबतक वर्ल्डवाइड 26 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में और भी इजाफा हो सकता है। यामी गौतम ने फिल्म हक में ऐसी एक्टिंग की है सभी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले भी यामी ने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article