बॉलीवुड

Jolly LLB 3: अक्षय-अरशद की फिल्म में सेंसर बोर्ड ने किए मामूली बदलाव, हटाया गया आपत्तिजनक शब्द

Minor Changes Done By CBFC in Jolly LLB 3: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' (Jolly LLB 3) रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। बताया जा रहा है कि इस मूवी में सेंसर बोर्ड ने कई सीन्स में बदलाव करने को कहा है।

Image

Photo Credit: IMDb

Minor Changes Done By CBFC in Jolly LLB 3: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) की कोर्ट रूम ड्रामा 'जॉली एलएलबी 3' (Jolly LLB 3) 19 सितंबर के दिन रिलीज होने जा रही है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को ऑडियंस की ओर से खूब प्यार मिल रहा है। इस फ्रेंचाइजी के चाहितों के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास होने वाला हैं क्योंकि उन्होंने तीसरे पार्ट के लिए बहुत लंबा इंतजार किया है। फिल्म की रिलीज से पहले अब सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने 'जॉली एलएलबी 3' में थोड़े-बहुत बदलाव करने को कहा है।

रिलीज से सेंसर बोर्ड ने फिल्म में किए कई बदलाव

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' में कुछ बदलाव करने की मांग की है। दिलचस्प बात यह है कि इन बदलावों से फिल्म की कहानी पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। इस मूवी की शुरुआत में पुराने डिस्क्लेमर को हटाकर एक नया डिस्क्लेमर जोड़ा गया। इस मूवी में शराब पीने वाले सीन आते हैं तो ब्रांड्स को ब्लर कर दिया गया। इस मूवी से 'f****r' जैसे आपत्तिजनक और अश्लील अंग्रेजी शब्द को भी हटाने को कहा गया है।

सेंसर बोर्ड द्वारा बदलाव किए जाने के बाद 2 सितंबर को 'जॉली एलएलबी 3' को U/A 16+ रेटिंग के साथ पास कर दिया गया। 'जॉली एलएलबी 3' 2 घंटे 37 मिनट और 16 सेकंड लंबी होगी। इस मवी में अक्षय कुमार अरशद वारसी के अलावा हुमा कुरैशी, अमृता राव, सीमा बिश्वास और गजराज राव अहम भूमिका में नजर आएंगे। वैसे आप इस मूवी के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में आप अपनी राय कमेंट्स के माध्यम से भी दे सकते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article