Jeetendra Stumbling At Zarine Khan's Prayer Meet: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र (Jeetendra) को बीते दिन अभिनेता संजय खान की पत्नी जरीन खान (Zarine Khan) की प्रेयर मीट में शामिल होते हुए देखा गया। इस दौरान जीतेंद्र बड़े ही आराम से अपनी गाड़ी से उतारकर प्रेयर मीट में जा ही रहे थे कि वो ठोकर खाकर गिर पड़े। इसके बाद वहां मौजूद स्टाफ और फोटोग्राफर ने जीतेंद्र को तुरंत उठाया। यह सब पैपराजी के कैमरे में कैद हो गया। इंटरनेट पर जीतेंद्र का ये वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
ठोकर लगने से गिर पड़े जीतेंद्र
जीतेंद्र को इस दौरान कोई चोट नहीं आई और खुद खड़े होकर अपने गिरने पर खिलखिलाते हुए दिखाई दिए। जीतेंद्र ने वहां मौजूद फोटोग्राफर्स से बातचीत भी जबकि उनके साथ हुई यह घटना कैमरे में कैद भी हुई थी। बता दें जब जरीन खान की प्रेयर मीट में जीतेंद्र अंदर जा रहे थे, तभी उन्हें ठोकर लगी और वो एकदम गिर पड़े। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। जीतेंद्र एकदम ठीक हैं और उन्हें कोई हानि नहीं पहुंची।
बताते चलें संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन 7 नवंबर को हुआ था। इस खबर ने पूरे बॉलीवुड जगत को झकझोर कर रख दिया था। जीतेंद्र के अलावा जरीन खान की प्रेयर मीट में ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ पहुंचे थे। सुजैन खान, रानी मुखर्जी, सलीम खान, मलाइका अरोड़ा और सैफ अली खान भी जरीन खान की प्रेयर मीट में मौजूद रहे। इस दौरान सभी सेलेब्स काफी उदास दिखाई दिए।
