Jawan Makers approached Ram Charan: बॉलीवुड के गलियारों से कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि एक्टर अल्लू अर्जुन को फिल्म जवान के मेकर्स ने कैमियो का ऑफर भेजा है। जवान के मेकर्स चाहते हैं कि अल्लू अर्जुन शाहरुख खान की एक्शन एंटरटेनर में कैमियो करते दिखाई दें। अल्लू अर्जुन ने जवान के मेकर्स से कुछ दिनों का वक्त मांगा था ताकि वो इस ऑफर पर विचार कर पाएं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन ने जवान के मेकर्स के इस ऑफर को ठुकरा दिया है। अल्लू अर्जुन अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, जिस कारण उन्होंने जवान में कैमियो करने से इंकार कर दिया है।
अल्लू अर्जुन की ना सुनने के बाद मेकर्स ने किया राम चरण को अप्रोच
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन की ना सुनने के बाद जवान के मेकर्स ने राम चरण को अप्रोच किया है। राम चरण ट्रिपल आर के बाद बॉलीवुड दर्शकों के बीच में जाना-माना नाम बन गए हैं। जवान के मेकर्स चाहते हैं कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री का कोई बड़ा स्टार उनकी मूवी में कैमियो करे। राम चरण ने अभी तक जवान के मेकर्स को अपना जवाब नहीं दिया है।
मल्टीस्टारर जवान में दिखेंगे कई सारे स्टार्स
शाहरुख खान स्टारर जवान में कई सारे स्टार्स एक साथ नजर आएंगे। शाहरुख खान के अलावा सान्या मल्होत्रा और विजय सेतुपति जैसे स्टार्स भी फिल्म जवान में अहम किरदार प्ले करते दिखेंगे। जवान के मेकर्स चाहते हैं कि उनकी मूवी में कुछ और बड़े स्टार्स भी नजर आएं, जिनके लिए वो कैमियो के ऑफर भेज रहे हैं।
