बॉलीवुड

Uttara Baokar Death: जस्सी जैसी कोई नहीं फेम एक्ट्रेस का हुआ निधन, सेलेब्स ने जताया दुख

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 13, 2023, 03:14 PM IST

Uttara Baokar Death: एक्ट्रेस उत्तरा बाओकर के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। एक्ट्रेस ने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में काम किया था। एक्ट्रेस का निधन इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है। दिग्गज अभिनेत्री उत्तर बाओकर के निधन पर सेलेब्स ने जताया दुख।

Image

Uttara Baokar death (credit pic: instagram)

Uttara Baokar Death: नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस उत्तरा बाओकर (Uttara Baokar) का 79साल की उम्र में निधन हो गया है। उत्तरा पिछले एक साल से बीमार चल रही थी और पुणे के अस्पताल में भर्ती थीं। एक्ट्रेस के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उत्तरा लंबे समय से बीमार थी। एक्ट्रेस के निधन की खबर उनके परिवार के करीबी सदस्य ने दी है। एक्ट्रेस को मृणाल सेन की फिल्म से पहचान मिली थी। उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। एक्ट्रेस के निधन पर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) से लेकर ईला अरुण (Ila Arun) समेत कई सेलेब्स ने दुख जताया है।

मनोज बाजपेयी ने ट्वीट कर लिखा, उनकी प्रतिभा को कई बार मंच पर देखने का सौभाग्या मिला। क्या अभिनेत्री थीं आप, आप याद आएंगी उत्तरा जी। आत्मा को शांति मिले।

सिंगर ईला अरुण ने लिखा, पहली बार उत्तरा जी से मैं एनएसडी से मिली थी। जहां मैं शॉर्ट टर्म कोर्स कर रही थी। मैं उनके व्यक्तिव और आवाज से काफी प्रभावित थी। उन्होंने गोविंद निहलानी की तमस में रुक्मावती का रोल प्ले किया था। मैंने उनकी बेटी का किरदार निभाया था। ये पूरी थिएटर बिरदारी के लिए अपूरणीय क्षति है। हम सभी उन्हें जानते थे।

मनोज जोशी ने ट्वीट कर लिखा, उत्तर बावकर जी का निधन भारतीय फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय छति है। उनके निधन से गहरा दुख हुआ। ऊं शांति...

उत्तरा ने उड़ान, अंतराल, जोन, रिश्ते, कोरा कागर, नजराना, जस्सी जैसी कोई नहीं, जब लव हुआ और कशमकश जिंदगी की जैसे कई टीवी शोज में काम किया। उन्होंने सरदारी बेगम, ठक्षक वास्तुपुरुष, डोर, आजा नचले, लेसन्स इन फॉरगेटिंग और संहिता जैसी फिल्मों में भी जबरदस्त काम किया था। उन्होंने एक्टिंग की पड़ाई एनएसडी से की थी। उन्होंने मशहूर थिएटर आर्टिस्ट इब्राहिम अलकाजी के साथ काम किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article