बॉलीवुड

Janhvi Kapoor ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग तिरुपति बालाजी मंदिर में किए दर्शन, जन्मदिन पर लिया भगवान का आशिर्वाद

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 6, 2024, 07:57 PM IST

Janhvi Kapoor Seeks blessings at Tirupati Temple: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपने जन्मदिन के मौके पर हर साल की तरह इस बार भी तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन किए हैं। इस बीच एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग नजर आ रही हैं, शिखर और जाह्नवी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

Janhvi Kapoor Seeks blessings at Tirupati Temple with Shikhar Pahariya

Janhvi Kapoor Seeks blessings at Tirupati Temple: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपने जन्मदिन के मौके पर हर साल की तरह इस बार भी तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन किए हैं। इस बीच एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग नजर आ रही हैं, शिखर और जाह्नवी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर को शिखर अपने ही अंदाज में भीड़ से बचाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जाह्नवी और शिखर की जोड़ी की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वायरल वीडियो में दोनों एक साथ भगवान के दर्शन करते नजर आ रहे हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी शिखर और जाह्नवी को ऐसा करते देखा गया है।

अब एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर शिखर को उनके साथ मंदिर जाता देख फैंस भी काफी खुश हो गए हैं। उनका मानना है कि बॉलीवुड के यह कपल सबसे अलग ही लगते हैं। आइए इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन करने पहुंची

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में शिखर, जाह्नवी को बचाते नजर आ रहे हैं। शिखर का ये एक्शन फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है, लोग उन्हें केयरिंग बॉयफ्रेंड बता रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article