Param Sundari Release Date: जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग मूवी 'परम सुंदरी' को नई रिलीज डेट मिल गई है। फिल्म जो जुलाई में ही रिलीज हो जानी थी वो अब अगस्त के आखिर तक खिसका दी गई है। इस रोमांटिक ड्रामा मूवी का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। जो अब पूरा हो गया है। मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट शेयर की है साथ ही फिल्म से जुड़ी एक और जानकारी दी है। आइए बताते हैं कब रिलीज हो रही है ये मूवी
दिनेश विजान( Dinesh Vijan) प्रोड्यूस और तुषार जलोटा डायरेक्ट मूवी परम सुंदरी ( Param Sundari) जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट पहले 25 जुलाई थी जो अब बदल दी गई है। निर्माता द्वारा जारी किए गए न्यू अपडेट में बताया है कि जान्हवी( Janhvi Kapoor ) -सिद्धार्थ( Sidharth Malhotra) की ये जोड़ी 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में आ रही है। बुधवार को, निर्माताओं ने परम सुंदरी की रिलीज की तारीख में बदलाव की पुष्टि की। मैडॉक फिल्म्स ने X पर लिखा, "दिनेश विजान आपके लिए साल की सबसे बड़ी प्रेम कहानी लेकर आए हैं परमसुंदरी 29 अगस्त को सिनेमाघरों में इसी के साथ कुछ देर में साल के सबसे दिल को छू लेने वाले गाने के साथ इसकी आत्मा को महसूस करें फिल्म का पहला गाना परदेसिया भी आज ही रिलीज हो रहा है।
बताते चले कि सैयारा( Saiyaara) की आंधी में निर्माताओं ने अपनी फिल्म को पीछे कर दिया। सैयारा की सफलता को देखते हुए कई फिल्मों की रिलीज डेट बदल गई। जिसमें परम सुंदरी भी शामिल है। अब देखना यह है कि अपनी अलग रिलीज डेट में ये फिल्म क्या धमाल मचाती है।
