बॉलीवुड

Dhanush की इस फिल्म से मेल खाती हैं जेम्स कैमरून की 'Avatar 2' की कहानी, ऑडियंस भी है हैरान

James Cameron's 'Avatar 2' and 'Asuran' Story: जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार 2' दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है। 'अवतार 2' की रिलीज के बाद से फिल्म की कहानी को लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। कई लोगों ने दावा किया है कि 'अवतार 2' की कहानी धनुष की फिल्म 'असुरन' से मेल खाती है।

Image

Asuran and Avatar 2

James Cameron's 'Avatar 2' and 'Asuran' Story: हॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतारः द वे ऑफ वाटर' (Avatar: The Way of Water) को रिलीज हुए 3 दिन पूरे हो गए हैं। ये फिल्म दुनियाभर के साथ-साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्म के पहले दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 'अवतार 2' ने लगभग 1500 करोड़ रुपये कमाए। दूसरी ओर ने फिल्म ने इंडियन के सभी डब वर्जनों में ओपनिंग डे पर 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। एक तरफ जहां सभी लोग फिल्म को पसंद कर रहे हैं, तो कईयों ने 'अवतार 2' की कहानी को साउथ सुपरस्टार धनुष की 'असुरन' (Asuran) से मिलता-जुलता बताया है।

इस समय सोशल मीडिया पर लोगों की एक्टिवनेस काफी रहती है। सोशल मीडिया पर कई लोगों को लग रहा है कि जेम्स कैमरून की 'अवतारः द वे ऑफ वाटर' की कहानी को धनुष की 2019 में आई तमिल फिल्म 'असुरन' से काफी मिलती-जुलती है। दोनों ही फिल्मों दिखाया गया है कि कैसे एक पिता अपने परिवार को दुश्मनों से बचाने के लिए एक जगह से दूसरी जगह ले जता है। दोनों ही फिल्मों का क्लाइमेक्स भी काफी हद एक जैसा ही है। दोनों फिल्मों के लास्ट में दिखाया गया है कि कैसे उनके दुश्मन उन तक पहुंच जाते हैं और दोनों में जमकर लड़ाई होती है। दोनों ही फिल्मों को पिता अपने बच्चे को खो देते हैं लेकिन लड़ाई लास्ट तक जारी रहती है।

धनुष की 'असुरन' में जाती को लेकर विवाद दिखाया गया है वहीं 'अवतार 2' में दो ग्रहों की लड़ाई दिखाई गई है। 'असुरन' का तेलुगु में 'नरप्पा' नाम से रीमेक भी बनाया गया था, जिसमें वेंकटेश अहम भूमिका में थे। सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना है कि 'अवतार 2' की कहानी 'असुरन' से प्रेरति लग रही है। हालांकि इस बात में कितनी सचाई है? इस बात को कह पाना थोड़ा मुश्किल है लेकिन 'अवतार 2' की कहानी को 2009 में ही लिख लिया गया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article