Shah Rukh Khan King New Entry: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी अगली फिल्म किंग (King) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख खान इस फिल्म में अपनी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) के साथ काम करने वाले हैं। शाहरुख खान की ये फिल्म स्टारकास्ट को लेकर काफी चर्चा में है। इस फिल्म में एक के बाद एक स्टार्स की फिल्म में एंट्री हो रही है। पहले दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने फिल्म में एंट्री मारी, इसके बाद अनिल कपूर (Anil Kapoor) और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) का नाम भी फिल्म से जुड़ा। अब शाहरुख की इस फिल्म में ओटीटी के दुनिया के इस बड़े स्टार की एंट्री होने जा रही है।
'किंग' में नजर आएंगें जयदीप अहलावत
शाहरुख खान और सुहाना खान की फिल्म किंग एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। फिल्म में अब एक नए स्टार की एंट्री होने जा रही है, जिसने हलचल मचा दी है। फिल्म किंग में अब ओटीटी के जाने-माने स्टार जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) की एंट्री होने जा रही है। Bollywood Bubble की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म किंग को लेकर शाहरुख खान और जयदीप अहलावत के बीच बात चल रही है। शाहरुख खान ने इस फिल्म में कास्ट करने के लिए खुद जयदीप अहलावत को फोन किया। लेकिन अभी तक जयदीप अहलावत के रोल को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं हुआ है। जयदीप अहलावत की एंट्री के बाद अब फिल्म किंग और भी मजेदार होने वाली है।
फिल्म में नजर आ सकते हैं ये स्टार्स
शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना की फिल्म में किंग में दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) अहम रोल में नजर आने वाले हैं। आने वाले समय में और भी स्टार्स की फिल्म में एंट्री हो सकती है। फिल्म किंग में जयदीप अहलावत की एंट्री को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
