बॉलीवुड

रणबीर कपूर की 'रामायण' में Jaideep Ahlawat ने ठुकराया विभीषण का रोल, वजह बना Yash का शेड्यूल

Jaideep Ahlawat Rejected Ranbir Kapoor's Ramayana: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें 'रामायण' में विभीषण का रोल ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। इस रोल ना कहने की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Image

Untitled design

Jaideep Ahlawat Rejected Ranbir Kapoor's Ramayana: जयदीप अहलावत आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उनके द्वारा निभाए गए किरदारों को लोगों ने खूब पसंद किया है। जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) ने खुद यह बात कन्फर्म की थी कि उन्हें डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) में एक अहम किरदार ऑफर हुआ था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान जयदीप अहलावत ने बताया कि निर्माताओं ने उन्हें रावण के भाई विभीषण के रोल के लिए चुना था लेकिन उन्होंने यह किरदार निभाने से इनकार कर दिया। आइए जानते हैं क्यों जयदीप अहलावत ने इस किरदार को ठुकराया।

द लल्लनटॉप के साथ बात करते हुए जयदीप अहलावत ने विभीषण के किरदार को ना कहने की असली वजह बताई। अभिनेता ने कहा कि उन्हें इस किरदार के लिए रावण का किरदार निभा रहे एक्टर यश के साथ सीन्स को शूट करना था। काम का ऐसा टाइट शेड्यूल था कि डेट्स निकालने में काफी दिक्कत हो रही थी। उन्होंने कहा, 'यह ऑफर हुआ था लेकिन टाइमिंग मैच नहीं हो रही थी।' उन्होंने बताया कि विभीषण और रावण की शूटिंग हिस्सों के बीच दिक्कत हो रही थी।

जयदीप अहलावत ने आगे कहा, 'मुझते हैं यश जो केजीएफ वाले हैं वो फिल्म कर रहे हैं।' अभिनेता ने यह भी कहा कि रावण के शेड्यूल को मेकर्स ने ज्यादा प्राथमिकता दी। यही वजह है कि उन्होंने इस मूवी को ना करना ही सही समझा। उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन है कि रावण की तारीखें मुझसे ज्यादा महत्वपूर्ण होंगी।'

नितेश तिवारी के निर्देशन बन रही 'रामायण' में रणबीर कपूर को भगवान राम की भूमिका में देखा जाएगा। इस मूवी को सई पल्लवी को माता सीता के रोल में देखा जाएगा। फिल्म में सनी देओल को रामभक्त हनुमान के रोल में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article