बॉलीवुड

विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ के बचपन की फोटो को बनाया फोन का वॉलपेपर!! फैंस कर रहे हैं तारीफ

Katrina's childhood pic on Vicky's wallpaper: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार विक्की कौशल ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू के दौरान अपने फोन का वॉलपेपर दिखाकर सबको चौंका दिया है। विक्की कौशल के फोन पर एक बच्ची की फोटो लगी है, जिसे फैंस कैटरीना कैफ के बचपन की पिक मान रहे हैं।

Image

Vicky Kaushal

Katrina's childhood pic on Vicky's wallpaper: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के हैंडसम हंक विक्की कौशल ने एक दफा फिर से सबको अपना दीवाना बना दिया है। विक्की कौशल अपनी पत्नी कैटरीना कैफ से बेइंतेहां प्यार करते हैं, यह सबको पता है लेकिन यह किसी को नहीं पता है कि वो कैटरीना कैफ का फोटो फोन के वॉलपेपर के तौर पर रखते हैं। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। विक्की कौशल ने एक मैगजीन के लिए हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसके दौरान उन्होंने अपने फोन का वॉलपेपर दिखाया। विक्की कौशल के फोन में एक क्यूट से बच्ची का वॉलपेपर लगा हुआ है, जिसे लोग कैटरीना कैफ के बचपन की तस्वीर मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये विक्की कौशल का कैटरीना कैफ के प्रति बेशुमार प्यार है, जिसे वो छोटी-छोटी चीजें से दिखाते रहते हैं।

जब से फैंस को ये पता चला है कि विक्की कौशल के फोन पर कैटरीना कैफ की फोटो लगी हुई है, तब से वो इंटरनेट पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। एक फैन ने ट्विटर पर लिखा है, 'विक्की कौशल के फोन पर कैटरीना कैफ के बचपन की फोटो वॉलपेपर के तौर पर लगी हुई है। विक्की कौशल ग्रीन फ्लैग नहीं बल्कि पूरा का पूरा गार्डन है।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'विक्की कौशल का वॉलपेपर देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए हैं।'

विक्की कौशल के फिल्मी करियर की बात करें तो वो जल्द ही संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में दिखाई देंगे। इस मूवी में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अहम किरदारों में होंगे। वैसे आपको विक्की कौशल का वॉलपेपर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article