बॉलीवुड

सिद्धांत चतुर्वेदी संग काम करने के ऑफर को अजय देवगन ने किया था रिजेक्ट, जानिए पूरा मामला

Ajay Devgn's Rejected Movie With Siddhant Chaturvedi: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन फिल्मों में हर तरह का किरदार निभाने के लिए जाने-जाते हैं। रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि एक समय अजय देवगन ने एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ समांतर भूमिका निभाने से मना कर दिया था। आइए जानते हैं क्यों अजय देवगन ने ऐसा किया था।

Image

Pics Credit: IMDb

Ajay Devgn's Rejected Movie With Siddhant Chaturvedi: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजय देवगन को कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म सन ऑफ सरदार 2' में देखा जा रहा है। यह मूवी ऑडियंस को इम्प्रेस करने में असफल रही है। 'सन ऑफ सरदार 2' के फ्लॉप होने के बाद अजय देवगन को लेकर खबरें हैं कि वो एक बड़ी पीरियड एक्शन-क्रीचर ड्रामा की तैयारी में लगे हुए हैं। इस मूवी में सिद्धांत चतुर्वेदी को अहम रोल ऑफर हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को सीधे किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम कराया जाएगा।

मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक काफी समय पहले अजय देवगन को सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ पैरेलल भूमिका ऑफर हुई थी। अजय देवगन ने यह रोल करने से मना कर दिया था। उन्होंने ओटीटी की जगह सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों को प्राथमिकता दी थी। अब इस मूवी की स्क्रिप्ट से प्रभावित होकर अजय देवगन ने प्रोजेक्ट करने के लिए हां कर दी है। यह मूवी अजय देवगन के बैनर तले बनाई जाएगी।

मोहित रैना को भी इस मूवी में अहम रोल ऑफर हुआ है। यह फिल्म 1945 के समय में सेट की गई है। इस मूवी के माध्यम से एक्ट्रेस नेहा शर्मा डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। यह फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। सुनने में आ रहा है कि इस प्रोजेक्ट साल 2025 के अक्टूबर महीने में शुरू कर दिया जाएगा। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धांत चतुर्वेदी को फिल्म 'धड़क 2' में देखा जा रहा है, जो 1 अगस्त के दिन रिलीज हुई थी। इस मूवी में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ तृप्ति डिमरी अहम रोल में नजर आ रही हैं। इस मूवी को ऑडियंस को ओर से अच्छे रिव्यू मिले हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article