IPL 2025: आईपीएल 2025( IPL 2025) के एक मैच के दौरान प्रीति जिंटा( Preity Zinta) और विराट कोहली( Virat Kohli) एक साथ नजर आए। जैसे ही आरसीबी ( RCB) और पीके( PK) का मैच खत्म हुआ वैसे ही विराट कोहली-प्रीति जिंटा फोन में खिलखिला कर हंसते नजर आए। सोशल मीडिया पर दोनों स्टार्स की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई जिसमें विराट कोहली के हाथ में फोन है और वह प्रीति जिंटा को कुछ दिखा रहे हैं। इस फोटो के आने के बाद लोगों ने सवाल करने शुरु कर दिए। हालांकि अब अभिनेत्री प्रीति ने खुद बताया कि वह उस दिन क्या बातें कर रहे थे।
प्रीति जिंटा (Preity Zinta) के एक फैन ने उनसे सवाल किया कि उस दिन विराट कोहली( Virat Kohli) और आप क्या बातें कर रहे थे। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि हम दोनों एक-दूसरे को अपने बच्चों की तस्वीरें दिखा रहे थे। उनके दोनों बच्चें बेहद क्यूट हैं। हम यही देखकर हंस रहे थे। प्रीति जिंटा ने बताया कि वह करीब 18 साल पहले जब नौजवान विराट कोहली से मिली थी तब उनके अंदर गजब का उत्साह और टैलेंट था और आज भी वहीं एनर्जी उनके अंदर बरकरार है। वह बहुत प्यारे इंसान है और एक बेहतरीन पिता हैं।
बात करें विराट कोहली-अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) के बच्चों की तो कपल के पास एक बेटा एक बेटी हैं। अनुष्का और विराट अपने दोनों ही बच्चों को लेकर बहुत सेंसीटिव हैं। कपल ने आज तक सोशल मीडिया पर बच्चों का फेस नहीं दिखाया है। यहाँ तक कि मीडिया से भी कैमरे को दूर रखने के लिए कहते हैं। हालांकि फैंस वामिका और अकाय की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं।
