बॉलीवुड

इम्तिआज़ अली ने फिर से थामा दिलजीत दोसांझ का हाथ, इस रोमांटिक मूवी के लिए फाइनल किए दो नए स्टार्स

Imtiaz Ali Next Project : रोमांटिक फिल्मों के लेखक इम्तिआज अली ने अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। निर्माता जल्द ही इसके लिए काम शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ दो नए कलाकार भी जुड़े हैं। यहाँ देखें प्रोजेक्ट से जुड़ी हर अपडेट ।

Image

Imtiaz Ali Next Project

Imtiaz Ali Next Project: फिल्म इंडस्ट्री के रोमांटिक और सबके फेवरेट डायरेक्टर इम्तिआज़ अली( Imtiaz Ali) ने अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में खुलासा कर दिया है। जिन लोगों को इम्तियाज़ अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला पसंद आई थी और इम्तिआज़-दिलजीत दोसांझ( Diljit Dosanjh) की जोड़ी देखकर दिल खुश हो गया था। उनके लिए अच्छी खबर है, क्योंकि लेखक इस बार फिर अपनी फिल्म में दिलजीत के साथ काम करने वाले हैं। उनकी इस फिल्म में नए कलाकारों वेदांग रैना ( Vedang Raina) और शार्वरी( Sharvari) की भी एंट्री हो गई है। आइए आपको फिल्म से जुड़ी जानकारी देते हैं

इम्तिआज अली ( Imtiaz Ali) ने अपनी फिल्म का जिक्र करते हुए अपने बयान में कहा है कि" क्या प्यार सही में कहीं खो सकता है, क्या किसी के दिल में उसकी जगह छीनी जा सकती है?यह कहानी दिल से जुड़ी हुई है।" लेखक-निर्माता कहते हैं कि इस कहानी का कैनवास बड़ा है यह दिल के बहुत करीब है। फिल्म की कहानी दो दिलों के अलावा एक देश की भी है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है यह फिल्म अगले साल दर्शकों के बीच पेश हो जाएगी। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू हो जाएगी और अगले साल बैसाखी पर इसे रिलीज किया जाएगा।

फिल्म के कलाकारों की बात करें तो दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शार्वरी और नसीरुद्दीन जैसे स्टार्स इसका हिस्सा बनेंगे। फिल्म की एक और खास बात है वो यह कि इसमें ए आर रहमान- इरशाद कामिल और इम्तिआज की म्यूज़िकल तिगड़ी साथ काम करने वाली है। इनने पहले भी बेहद कमाल के गाने दर्शकों को दिए हैं जिसे आज भी याद किया जाता है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article