बॉलीवुड

कृष 4 डायरेक्ट करने के बाद प्रोड्यूसर बनेगें ऋतिक रोशन, वेब सीरीज की दुनिया में रखने वाले हैं कदम

Hrithik Roshan will Produce his First Web Series: वॉर 2 के बाद फैंस को ऋतिक रोशन की कृष 4 का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म को ऋतिक खुद डायरेक्ट करने वाले हैं। कृष 4 के बाद एक्टर अपने काम से ब्रेक नहीं लेने वाले, बल्कि वह बनाएंगे एक वेब सीरीज।

Image

Image Source: Instagram

Hrithik Roshan will Produce his First Web Series: बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan) आखिरी बार वॉर 2 ( War 2) में नजर आए थे। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई थी। हालांकि इसे दर्शकों का भरपूर प्यार जरूर मिला था। अब वॉर 2 के बाद ऋतिक रोशन कृष 4 ( Krrish 4) की तैयारियों में लगे हुए हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म को खुद ऋतिक रोशन डायरेक्ट कर रहे हैं। कृष 4 के बाद एक्टर अपने काम से ब्रेक नहीं लेने वाले, बल्कि वह बनाएंगे एक वेब सीरीज। जी हां आपने सही सुना आपने हीरो ऋतिक रोशन अपनी पहली वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं। यह वेब सीरीज ऋतिक रोशन खुद प्रोड्यूस करने वाले हैं।

पाइपिंग मून की रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक रोशन अपने बैनर तले एक वेब सीरीज प्रोड्यूस करने वाले हैं। जिसके लिए वह पिछले 3 साल से काम कर रहे हैं। ऋतिक रोशन अपने प्रोडक्शन हाउस "एचआरएक्स फिल्म्स" के तहत ये प्रोजेक्ट बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये सीरीज अमेजन प्राइम पर आ सकती है। यह एक सोशल थ्रिलर बेस्ड है, जिसमें भर-भरकर ड्रामा होगा। ऋतिक रोशन पिछले तीन साल से प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और इसकी शूटिंग इस साल के आखिर में शुरू हो जाएगी। कृष 4 पूरा करने के बाद ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) खुद इस वेब सीरीज वाले प्रोजेक्ट पर काम करेंगे।

कृष 4' के साथ निर्देशन की यात्रा शुरू करने से पहले ऋतिक के लिए प्रोडक्शन एक रणनीतिक कदम जैसा दिखाई दे रहा है। 'वॉर 2' अभिनेता 'कृष' फ्रैंचाइज़ी के अगले अध्याय की तैयारी में पूरी तरह से डूबे हुए हैं, जिसकी शूटिंग 2026 के मध्य में शुरू करने की योजना है। फैंस भी उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी कृष 4

बताते चले कि ऋतिक रोशन को इंडस्ट्री में 25 साल हो गए हैं। वह 25 साल से काम कर रहे है और अब उन्होंने निर्देशन में उतरने का फैसला किया है।उनके पिता राकेश रोशन ने कृष 4 को लेक खुलासा किया था कि स्क्रिप्ट लिखने में ज़्यादा समय नहीं लगा। बजट का दबाव था। अब जब हमें इस फिल्म के लिए ज़रूरी बजट का अंदाज़ा हो गया है, तो हम फिल्म शुरू कर देंगे।हम इसे 2027 में रिलीज़ करने की योजना बना रहे हैं। ऋतिक ने अभी तक निर्माता के रूप में अपने डेब्यू की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article