Himesh Reshammiya on Paresh Rawal Exit From Hera Pheri 3: बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी मेकर्स के बीच फिल्म के राइट्स को लेकर विवाद हो गया है। इससे पहले फिल्म से एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) के बाहर होने पर सब कोई हैरान हो गया था। परेश रावल के बाहर होने के बाद से फिल्म की कास्ट इसको लेकर रिएक्शन देती नजर आ रही है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के बाद अब सिंगर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) ने इसको लेकर रिएक्शन दिया है।
हिमेश रेशमिया ने परेश रावल के बाहर होने पर कही ये बात
फिल्म हेरा फेरी 3 से एक्टर परेश रावल के बाहर के बाद से ही काफी चर्चा हो रही है। इसको लेकर हर कोई रिएक्शन देता नजर आ रहा है। अब इन सब के बीच हिमेश रेशमिया ने भी परेश रावल के बाहर होनेे पर चुप्पी तोड़ी है। फैंस के बीच ये चर्चा थी कि हिमेश रेशमिया परेश के जाने से नाराज हैं। मुंबई में अपने कॉन्सर्ट के दौरान हिमेश रेशमिया ने परेश रावल की तारीफ की। हिमेश रेशमिया ने कहा, 'हेरा फेरी 1 में वो कमाल थे, हेरा फेरी 2 में भी शानदार थे, और वो इसमें भी बहुत अच्छे थे।' हिमेश रेशमिया का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
अक्षय-परेश के बीच हो गया है विवाद
फिल्म हेरा फेरी 3 से परेश रावल बाहर होने के बाद से बी एक्टर विवादों में हैं। अक्षय कुमार ने परेश रावल से 20 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई करने के लिए कहा है। परेश रावल के वकील भी इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखते नजर आ रहे हैं। फिल्म हेरा फेरी 3 बिना बाबू भैया की कैसी लगने वाली है इसको लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
