बॉलीवुड

धर्मेंद्र की झूठी निधन वाली खबरों पर फूटा पत्नी हेमा मालिनी का गुस्सा, कहा, 'इलाज का असर दिख रहा है...'

Hema Malini Dismissed False News: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को लेकर कुछ देर पहले खबर उडी की उनका निधन हो गया है। अब बेटी ईशा के बाद खुद हेमा मालिनी ने मौत की झूठी खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए पोस्ट शेयर किया। इसी के साथ हेमा ने बताया कि धर्मेंद्र की हालत कैसी है।

Image

Hema Malini Dismissed False News

Hema Malini Dismissed False News: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक धर्मेंद्र इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिन एक्टर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बिगड़ती सेहत के चलते भर्ती कराया गया था। फैंस, परिवार और बॉलीवुड कलाकार धर्मेंद्र के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ भी मांग रहे थे। वहीं कुछ समय पहले खबर सामने आई कि धर्मेंद्र का निधन हो गया है, जिसके चलते पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में खलबली मच गई थी। अब खुद हेमा मालिनी ने ट्वीट करते हुए इन खबरों को झूठा बताया, साथ ही धर्मेंद्र की हेल्थ अपडेट भी दे डाली।

धर्मेंद्र (Dharmendra) की पत्नी हेमा मालिनी (Hema Malini) ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "जो हो रहा है वो माफी न करने योग्य है! ज़िम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं, जबकी इलाज का असर दिख रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैर ज़िम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी प्राइवसी का पूरा सम्मान करें।" हेमा ने अपने इस पोस्ट से साफ कर दिया है कि धर्मेंद्र की हालत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। साथ ही हेमा ने इन खबरों पर अपना गुस्सा जताया। इस समय जनता धर्मेंद्र की सलामती को लेकर दुआ मांग रही है। एक पल के लिए फैंस धर्मेंद्र की निधन खबर सुन शॉक में चले गए थे। हालांकि अब हेमा और बेटी ईशा देओल ने साफ कर दिया है कि धर्मेंद्र ठीक होने की राह पर हैं और खबरें झूठी हैं। बीते दिन धर्मेंद्र से मिलने शाहरुख खान, सलमान खान, गोविंदा और अमीषा पटेल अस्पताल पहुंचे थे।

कहा जा रहा है कि धर्मेंद्र को बढ़ती उम्र की स्वास्थ समय हैं। इस समय अस्पताल में धर्मेंद्र के साथ उनका परिवार मौजूद है। पल-पल परिवार धर्मेंद्र की हेल्थ अपडेट एक्टर के चाहने वालों को लगातार दे रहा है। वहीं बता दें आखरी बार धर्मेंद्र को लोगों ने स्क्रीन पर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए थे। जल्द ही धर्मेंद्र दिनेश विजान के बैनर तले बन रही फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगे। 89 की उम्र में धर्मेंद्र की एक्टिंग आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रही है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article