बॉलीवुड

इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक देखकर भावुक हुई महिला, बोलीं- ' मैं भी ऐसे लड़ सकती हूं'

Women got emotional after watching HAQ: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म हक इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। आज ही ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच छा गया है।

Image

pic credit- viral bhayani

Women got emotional after watching HAQ: बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस मूवी को लोगों ने तगड़ा रिस्पॉन्स दिया है। फिल्म को एक्स पर लोगों ने खूब प्यार दिया। इमरान हाशमी और यामी गौतम की एक्टिंग ने लोगों के दिलों को छू लिया हैं। यही वजह है कि सभी लोग फिल्म हक की तारीफ कर रहे हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इस क्लिप में एक मुस्लिम महिला रोते हुए यामी गौतम की तारीफ करती नजर आ रही हैं। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...

हक देखकर भावुक हुई महिला

विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसपर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। इस क्लिप में मुस्लिम महिला फिल्म हक देखने के बाद भावुक हो गई। महिला ने यामी से कहा, 'बहुत खुशी हुई फिल्म देखकर ऐसा लगा हमें हक मिलना चाहिए।' इसके बाद महिला रोने लगी फिर यामी गौतम ने उनको संभाला। यामी गौतम ने कहा, 'आप हिम्मत रखिए हमसे जो होगा वो करेंगे अच्छी फिल्में करेंगे कई बार कुछ अच्छा हो जाता है समाज के लिए। इसके बाद महिला ने कहा, 'ये मेरे लिए भी है मैं भी लड़ सकती हूं।' बता दें कि यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म हक को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है।

बॉक्स ऑफिस पर होगी मोटी कमाई

बताते चलें कि एक्ट्रेस यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म हक को लेकर ऐसी खबर सामने आई है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म हक पहले दिन 3-4 करोड़ के बीच कमाई कर सकती है। शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है। मालूम हो कि यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म एक कोर्ट रूम ड्रामा पर बेस्ड है, जिसमें यामी गौतम अपने हक के लिए लड़ती नजर आ रही हैं। यामी ने अपनी एक्टिंग से ये साबित कर दिया है कि वो फिलहाल बॉलीवुड की बेस्ट एक्ट्रेसेस में से एक है। हक से पहले भी यामी गौतम ने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article