Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Makers Trolled: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म है जवानी तो इश्क होना है (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को पसंद आ रहा है। फिल्म की स्टार कास्ट ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वरुण धवन के अपोजिट फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े नजर आ रही हैं, लेकिन फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में मौनी रॉय (Mouni Roy) के किरदार ने हर किसी को हैरान कर दिया। 40 साल की मौनी रॉय फिल्म में वरुण धवन (Varun Dhawan) की मां बनने वाली हैं। फैंस मौनी के रोल से खुश नहीं हैं और इसी वजह से मेकर्स को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: Tejasswi Prakash ने उड़ाया Karan Kundrra की उम्र का मजाक? बोलीं- 'जब इसने डेब्यू किया तब मैं स्कूल में थी')
mouni roy-varun dhawan (photo credit- instagram)
